50MP के 3 कैमरों के साथ धमाल मचाने आया Oppo Find X9s, मिलते हैं ये जबरदस्त फीचर्स

50MP के 3 कैमरों के साथ धमाल मचाने आया Oppo Find X9s, मिलते हैं ये जबरदस्त फीचर्स

Oppo Find X9s को कंपनी की X9 सीरीज में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. फोन की प्री बुकिंग ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है, इस लेटेस्ट फोन में मिलने वाली खूबियों की बात करें तो ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल वाले तीन कैमरों और फुल एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले के साथ लाया गया है. इस फोन के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे, आइए जानते हैं.

Oppo Find X9s प्राइस
इस ओप्पो स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है, ये वेरिएंट 79,999 रुपए में मिल जाएगा. 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए 89,999 रुपए खर्च करने होंगे. मुकाबले की बात करें तो इस फोन की टक्कर iPhone 17, Samsung Galaxy S25 Plus 5G और MOTOROLA Razr 60 Ultra जैसे मॉडल्स से होगी.

इस फोन के साथ 10 फीसदी का इंस्टेंट कैशबैक, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 5000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. इसके अलावा 24 महीने तक के बिना ब्याज वाले EMI ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं. ये फोन प्री ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है, भारत में इस फोन की बिक्री 28 मई से अमेजन और ओप्पो की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी. इस फोन को मिडनाइट ग्रे, लैवेंडर स्काई और सनसेट ऑरेंज कलर में खरीद सकते हैं.

Read More WhatsApp New Feature: अब बच्चों के WhatsApp पर पैरेंट्स का कंट्रोल, चैट नहीं देख पाएंगे! जानें क्या बदला

Oppo Find X9s स्पेसिफिकेशन

Read More Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन

  • डिस्प्ले: फोन में 6.59 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है, ये फन 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1800 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है.
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: डुअल सिम वाला ये फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, साथ में Immortalis G925 MC12 जीपीयू दिया गया है.
  • कैमरा: Hasselblad ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आने वाला ये फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है. साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मिलेगा. गौर करने वाली बात यह है कि ये फोन 4K/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
  • बैटरी: 7025mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है
    कनेक्टिविटी: फोन में 5G, वाई-फाई 7, 4G LTE, ब्लूटूथ 6.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ग्लोनास, जीपीएस और NavIC सपोर्ट भी है. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार