आ रहा है Realme का बड़ी बैटरी वाला फोन, एक चार्ज में चलेगा 3 दिन!

आ रहा है Realme का बड़ी बैटरी वाला फोन, एक चार्ज में चलेगा 3 दिन!

रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 16टी 5जी (Realme 16T 5G) की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. कंपनी इस फोन को भारत में 22 मई को लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले ही फोन के कई खास फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें इसकी बड़ी 8000mAh बैटरी सबसे ज्यादा चर्चा में है. कंपनी दावा कर रही है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है. दमदार बैटरी, नए डिजाइन और 5जी सपोर्ट के साथ यह फोन मिड रेंज मार्केट में बड़ा मुकाबला पैदा कर सकता है.

लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन
रियलमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि रियलमी 16टी 5जी को भारत में 22 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन स्टारलाइट ब्लैक, स्टारलाइट रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा. रियलमी 16 सीरीज में यह चौथा मॉडल होगा, क्योंकि इससे पहले रियलमी 16, रियलमी 16 प्रो और रियलमी 16 प्रो प्लस लॉन्च किए जा चुके हैं. कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में और फीचर्स का खुलासा किया जाएगा.

8000mAh बैटरी से होगा लैस
रियलमी 16टी 5जी की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh टाइटन बैटरी बताई जा रही है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. रियलमी के अनुसार फोन में 14.3 घंटे तक गेमिंग, 34 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और करीब 21.9 घंटे तक नेविगेशन का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी यह भी दावा कर रही है कि बैटरी सात साल तक बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रख सकती है. फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा. बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.8 मिमी रखी गई है.

डिजाइन और प्रोसेसर
रियलमी 16टी 5जी को फ्लैट रियर पैनल डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा. फोन के पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, एलईडी फ्लैश और सेल्फी मिरर दिखाई देगा. पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल फोन के दाईं तरफ दिए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है. गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इसमें ऑक्टा कोर चिपसेट मिलेगा, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz स्पीड और छह एफिशिएंसी कोर 2GHz स्पीड पर काम करेंगे. फोन में कम से कम 8GB रैम, एंड्रॉयड 16 और माली G57 एमसी2 जीपीयू मिलने की उम्मीद है.

Tags:

Related Posts

Latest News

पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़ पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़
रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त
बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल
लाल किला ब्लास्ट के एक साल बाद भी पीड़ितों का दर्द बरकरार, किसी की रोजी-रोटी छिनी तो किसी की नौकरी और शादी टूटी; NIA कोर्ट में इंसाफ का इंतजार
Pawan Kalyan Divorce: शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को देंगे प्राथमिकता
IND vs NZ 3rd ODI: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे, बिना गेंद खेले रद्द हुआ मुकाबला
Bangladesh Me Measles Outbreak: खसरे से 1,284 मौतें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो
Chhattisgarh News: 15 नवंबर से प्रदेशभर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान, 2 महीने तक होगी सघन जांच
दीपक टंडन के 2 मोबाइलों से बड़ा खुलासा: महिला अफसरों को प्रमोशन से पहले करता था ब्लैकमेल; एआई से अश्लील फोटो बनाकर ऐंठता था रकम, सरकारी अफसर भी सिंडिकेट में शामिल
जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में बेटे ने मां को अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई बहन पर भी किया हमला
दिवाली के पटाखों ने छत्तीसगढ़ की हवा जहरीली बनाई: रायपुर में AQI 1513, बिलासपुर में भी 300 पार; PM2.5 सात गुना ज्यादा
छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर का बढ़ता खतरा, 85% मरीजों में लिवर तक फैल चुकी होती है बीमारी; जानिए शुरुआती लक्षण