धाकड़ फीचर्स के साथ आया Sony Xperia 1 VIII स्मार्टफोन, सैमसंग-आईफोन को देगा टक्कर

धाकड़ फीचर्स के साथ आया Sony Xperia 1 VIII स्मार्टफोन, सैमसंग-आईफोन को देगा टक्कर

सोनी ने अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया 1 VIII लॉन्च कर दिया है. हालांकि, यह फोन जापान में लॉन्च किया गया है. यह फोन दमदार स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, ट्रिपल 48 मेगापिक्सल कैमरा और 1टीबी तक स्टोरेज जैसे हाई एंड फीचर्स के साथ आया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कैमरा, परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन में कोई समझौता नहीं करना चाहते.

इतनी है कीमत
सोनी एक्सपीरिया 1 VIII फिलहाल जापान में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है. कंपनी ने इसे गार्नेट रेड, ग्रेफाइट ब्लैक, आयोलाइट सिल्वर और नेटिव गोल्ड जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 2,35,400 जापानी येन यानी करीब 1.43 लाख रुपये रखी गई है, जिसमें 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है. वहीं 16जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत करीब 1.81 लाख रुपये तक जाती है. सोनी ने इस फोन को सीधे अल्ट्रा प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में उतारा है, जहां इसका मुकाबला एपल और सैमसंग के महंगे स्मार्टफोन से माना जा रहा है.

कैमरा और डिस्प्ले में मिलेगा प्रो लेवल एक्सपीरियंस
सोनी एक्सपीरिया 1 VIII में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है. कंपनी का दावा है कि टेलीफोटो कैमरा 140mm तक फोकल लेंथ सपोर्ट करता है, जिससे दूर की फोटो भी बेहतर क्वालिटी में ली जा सकेगी. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सोनी ने इस फोन को खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

Read More आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा

दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक अपडेट
फोन में क्वालकॉम का नया 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16जीबी तक रैम और 1टीबी तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. खास बात यह है कि यूजर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं. एक्सपीरिया 1 VIII में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो वायर और वायरलेस दोनों चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, ब्लूटूथ 6, एनएफसी, वाईफाई, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर मौजूद हैं. फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए आईपी65 और आईपी68 रेटिंग भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने से यह फोन कई साल तक बेहतर अनुभव देगा.

Read More Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, 8500mAh बैटरी और 200MP कैमरा! जानें कीमत और फीचर्स

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड