Amazon का धमाका ऑफर: हर पेमेंट पर मिलेगा कैशबैक, जानें कैसे उठाएं फायदा

Amazon का धमाका ऑफर: हर पेमेंट पर मिलेगा कैशबैक, जानें कैसे उठाएं फायदा

Amazon इंडिया पर Prime Day 2025 सेल की शुरुआत होने वाली है. 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर होम अप्लायंसेज़ तक, हर कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट्स मिलने वाले हैं. लेकिन उससे पहले कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक नया तोहफा पेश किया है — Amazon Pay Rewards Gold प्रोग्राम.

Amazon की ओर से जारी प्रेस स्टेटमेंट के मुताबिक, यह प्रोग्राम खास उन ग्राहकों के लिए है जो Amazon Pay का इस्तेमाल करते हैं. इसके तहत अगर आप 25 बार Amazon Pay से पेमेंट करते हैं — चाहे वो शॉपिंग हो, बिल भरना हो, UPI से ट्रांसफर या QR कोड स्कैन करना — तो आप इस नए प्रोग्राम के लिए एलिजिबल हो जाएंगे.

एक बार जब आप क्वालिफाई कर लेते हैं, तो फिर प्राइम मेंबर्स को 5% और नॉन-प्राइम यूजर्स को 3% तक का कैशबैक मिलेगा. यह कैशबैक अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि ग्रॉसरी, फैशन, खाना ऑर्डर करना, ट्रैवल बुकिंग और अन्य जगहों पर मिल सकता है.

Read More Hotel Wi-Fi Alert: होटल का Wi-Fi बना हैकर्स का हथियार! Microsoft ने यात्रियों को किया अलर्ट, ऐसे हो रही जासूसी

कहां-कहां मिलेंगे फायदे? (Amazon Cashback Program)
इस Rewards Gold प्रोग्राम के तहत जो रिवॉर्ड्स मिलेंगे, उनका इस्तेमाल Amazon की वेबसाइट और देशभर के करीब 55,000 से ज्यादा पार्टनर मर्चेंट्स के साथ किया जा सकता है. इनमें 5,000 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर्स भी शामिल हैं. आप Ola, Domino’s, Zomato District जैसे ऐप्स पर भी इसका फायदा ले सकते हैं. इतना ही नहीं, Xbox गेमिंग, JioCinema और Hotstar जैसी सब्सक्रिप्शन सर्विसेज़ पर भी ये रिवॉर्ड्स काम आएंगे.

Read More iPhone 18 Launch 2027: 18 साल बाद Apple बदल सकता है लॉन्च पैटर्न! दो चरणों में आएगी नई iPhone सीरीज?

ICICI Amazon कार्ड यूजर्स को होगा एक्स्ट्रा फायदा
अगर आपके पास अमेजन Pay ICICI क्रेडिट कार्ड है, तो आपको इस प्रोग्राम में कुछ अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं. वहीं, OnePlus के कुछ प्रोडक्ट्स पर भी आपको एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिलने की बात कही गई है.

Prime Day सेल से पहले की बड़ी तैयारी (Amazon Cashback Program)
अमेजन का कहना है कि यह Rewards Gold स्कीम खासतौर पर Prime Day 2025 सेल से पहले ग्राहकों को और ज्यादा सेविंग्स करने का मौका देने के लिए लाई गई है. जो यूजर्स शॉपिंग के साथ-साथ रोज़मर्रा के ट्रांजैक्शन भी अमेजन Pay से करते हैं, उन्हें इसका अच्छा फायदा मिलेगा.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा