बठिंडा में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, महिला पुलिस कर्मी समेत पांच की मौत

बठिंडा में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, महिला पुलिस कर्मी समेत पांच की मौत

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के डिवाइडर से टकरा जाने से गुजरात पुलिस की महिला कर्मी अमिता सहित पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

गुजरात जा रहे थे सभी सवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस में पदस्थ महिला पुलिस कर्मी अमिता अपने चार दोस्तों अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ बठिंडा से गुजरात की ओर जा रही थीं। जैसे ही फॉर्च्यूनर गांव गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर पहुंची, तेज रफ्तार के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रैफिक नियंत्रित
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में फॉर्च्यूनर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने तत्काल ट्रैफिक को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू किया।

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
एसपी सिटी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा गया है। सभी मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Read More Bangla Sahib Gurudwara Case: बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ FIR

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी की जान जा चुकी थी।

Tags:

Latest News

Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर
पैंट की जेब में मोबाइल, गोद में लैपटॉप! क्या आपकी ये आदत स्पर्म क्वालिटी को कर सकती है प्रभावित? जानें सच
10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून?
300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 2008 वाली शिक्षक भर्ती का मामला राजभवन पहुंचा; सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल से मांगी दोषियों पर कार्रवाई, पूर्व कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी पर लटकी तलवार
Tula Sankranti 2026: तुला संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानें पूजा विधि और पुण्य काल
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद