नशे के सौदागरों पर कड़ा वार: फरार तस्कर रेहान खान गिरफ्तार, अब पूरे नेटवर्क के ‘मास्टरमाइंड’ की तलाश

इंदौर। इंदौर में नशे के नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। 255 ग्राम MD ड्रग्स जब्ती वाले हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने अब लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को तुकोगंज इलाके से दबोच लिया। तकनीकी निगरानी और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान आरोपी रेहान खान, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान), को पकड़ा। नौवीं पास रेहान टेंट की दुकान पर काम करता था, लेकिन असली कमाई वह MD ड्रग्स तस्करी से करता था।

पूछताछ में रेहान ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि प्रतापगढ़ में कई लोग MD ड्रग्स की सप्लाई और तस्करी को ही ‘कमाई का जरिया’ बना चुके हैं। यानी ड्रग्स का यह काला कारोबार इंदौर तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य की सीमाओं से परे एक व्यापक रैकेट के रूप में फैला हुआ है। क्राइम ब्रांच इससे पहले नसीब खान और साहिल मंसूरी को 255 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर चुकी है, उसी दौरान रेहान का नाम सामने आया था।

नशे का सौदागर
रेहान ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर MD ड्रग्स खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस अब उससे रिमांड पर पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियाँ जोड़ने और गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में है।

Read More यूपी में मेगा साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़: फर्जी फर्मों के सहारे लाखों की ठगी, तीन गिरफ्तार

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल