लाल-नीली बत्ती और झंडे लगाने वालों की खैर नहीं: फर्जी नेताओं पर सख्ती, 16 हजार से ज्यादा चालान...

लाल-नीली बत्ती और झंडे लगाने वालों की खैर नहीं: फर्जी नेताओं पर सख्ती, 16 हजार से ज्यादा चालान...

नोएडा। नोएडा में फर्जी VIP कल्चर पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। लाल-नीली बत्ती, अवैध झंडे, प्रतीक चिन्ह और नाम पट्टिका लगाकर खुद को प्रभावशाली दिखाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में ऐसे नियम उल्लंघन करने वाले 16 हजार से अधिक चालान काटे गए, जिससे साफ है कि पुलिस इस दिखावे के ट्रेंड को खत्म करने के मूड में है।

यातायात पुलिस की निगरानी में खासतौर पर वे वाहन रहे, जो बत्ती, राजनीतिक झंडे या जातिसूचक शब्दों के जरिए सड़कों पर रौब दिखाने की कोशिश करते हैं। केवल लाल-नीली बत्ती लगाने के मामलों में ही हजारों चालान किए गए, जबकि पार्टी झंडे, प्रतीक चिन्ह और गलत नाम पट्टिका लगाने वाले 13 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई हैं। यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

पुलिस ने सितंबर से दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर चार महीनों में करीब 11 हजार चालान किए। इसके अलावा गलत नंबर प्लेट, डिजाइन बदलकर नंबर छिपाने और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को भी नहीं बख्शा गया। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ जुर्माना वसूलने का अभियान नहीं, बल्कि सड़क पर अनुशासन और समानता बनाए रखने की पहल है।

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाहनों पर तिरंगा या विशेष प्रतीक लगाने का अधिकार केवल संवैधानिक पदों पर बैठे चुनिंदा लोगों को ही है। आम नागरिकों द्वारा इसका उपयोग नियमों के खिलाफ है और इस पर कार्रवाई तय है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि सड़क पर किसी भी तरह का फर्जी VIP कल्चर बर्दाश्त न किया जाए।

Read More Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश

Latest News

गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर