Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ बाजार में उपलब्ध हो गई है। बिना किसी औपचारिक लॉन्च इवेंट के सीधे बाजार में पहुंची इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी निजी जिंदगी, प्रेम, परिवार, भारत से जुड़ाव और राजनीतिक सफर के कई अनकहे पहलुओं को साझा किया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित इस किताब में कुल 527 पन्ने और सात अध्याय हैं।

किताब को सोनिया गांधी ने राजनीतिक दस्तावेज के बजाय अपना निजी मेमॉयर बताया है। इसके कवर पर उनकी एक पुरानी तस्वीर है, जिसे वर्ष 1966 में राजीव गांधी ने क्लिक किया था। किताब के शुरुआती पन्ने पर इसे बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया गया है।

ऋग्वेद की ऋचाओं से शुरू होती है किताब

किताब के शुरुआती हिस्से में ऋग्वेद की ऋचाएं शामिल की गई हैं। इनमें एकता, सामंजस्य और मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है। इसका भावार्थ है कि सभी लोग साथ चलें, साथ बोलें और उनके विचार एवं उद्देश्य एक हों, ताकि समाज में एकता और सद्भाव बना रहे।

Read More महादेव ऐप केस: ओमान से लाया गया मुख्य आरोपी CBI रिमांड पर; भाजपा नेता ने कहा- अब प्रोटेक्शन मनी लेने वाले अफसरों पर हो एक्शन

सोनिया गांधी ने किताब की भूमिका में लिखा है कि वह उस जगह की कहानी साझा करना चाहती हैं, जिसे उन्होंने अपना घर माना। उनके मुताबिक, उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा निजी रखा, लेकिन दुख और पारिवारिक त्रासदियों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। वह चाहती थीं कि लोग उनके परिवार को केवल राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि इंसान के रूप में भी समझें।

Read More छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

19 साल की उम्र में कैम्ब्रिज में हुई राजीव गांधी से मुलाकात

सोनिया गांधी ने अपनी प्रेम कहानी का भी विस्तार से जिक्र किया है। 19 साल की उम्र में वह अंग्रेजी सीखने के लिए इटली से कैम्ब्रिज पहुंची थीं। इसी दौरान एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उनकी नजर राजीव गांधी पर पड़ी। जनवरी के एक दिन उनके दोस्त क्रिश्चियन वॉन स्टिगलिट्ज ने दोनों का परिचय कराया।

राजीव उस समय कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनिया के मुताबिक, पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। धीरे-धीरे मुलाकातें बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। वैलेंटाइन डे पर राजीव उन्हें एक पार्टी में ले जाने पहुंचे थे। सोनिया ने लिखा है कि उन्हें देखकर राजीव कुछ पल के लिए ठिठक गए थे।

पिता के डर से छिपाया था रिश्ता

सोनिया ने बताया कि वह शुरुआत में अपने परिवार को राजीव के साथ रिश्ते के बारे में बताने से डरती थीं। उनके पिता स्टेफानो मैनो काफी अनुशासनप्रिय और सख्त स्वभाव के थे। उन्हें आशंका थी कि रिश्ता पता चलने पर पिता उन्हें तुरंत इटली वापस बुला लेंगे।

किताब में उन्होंने अपने पिता से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी साझा किया है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान रूस के मोर्चे पर तैनाती के समय उनके पिता ने एक गरीब परिवार के बच्चों की मदद की थी। उस परिवार की दो बच्चियों के नाम अनूश्का और सोनिया थे। बताया गया है कि उनके पिता ने अपनी बेटियों के नाम भी उन्हीं बच्चियों के नाम पर रखे थे।

भारतीय नागरिकता लेते समय भावुक हुई थीं सोनिया

सोनिया गांधी ने किताब में अपने इटली के पासपोर्ट से जुड़े अनुभव भी साझा किए हैं। उन्होंने काफी समय तक अपना इटली का पासपोर्ट संभालकर रखा था, क्योंकि वह उनकी पुरानी पहचान का हिस्सा था। हालांकि, राजीव गांधी के सार्वजनिक जीवन में आने के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने का फैसला किया।

वर्ष 1983 में उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल की। इस प्रक्रिया के दौरान इटली के राजदूत के आवास पर औपचारिकताएं पूरी की गईं। दस्तावेज पढ़ते समय उनकी धड़कन तेज हो गई थी। उन्हें महसूस हुआ कि उनकी पुरानी पहचान का एक हिस्सा हमेशा के लिए पीछे छूट रहा है।

2004 में प्रधानमंत्री नहीं बनने का फैसला पहले ही कर लिया था

किताब का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वर्ष 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ा है। सोनिया गांधी ने लिखा है कि उन्होंने चुनाव परिणाम आने से पहले ही प्रधानमंत्री नहीं बनने का फैसला कर लिया था। राहुल और प्रियंका गांधी भी उन्हें इस पद पर नहीं देखना चाहते थे। परिवार को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं की यादें परेशान करती थीं और उन्हें सोनिया की सुरक्षा को लेकर चिंता थी।

सोनिया ने बताया कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अपना फैसला सार्वजनिक नहीं किया, ताकि कांग्रेस और गठबंधन में नेतृत्व को लेकर विवाद न हो। चुनाव जीतने के बाद गठबंधन के नेताओं ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रहीं।

क्लिंटन, सरकोजी और प्रिंसेस डायना के किस्से भी शामिल

किताब में अंतरराष्ट्रीय नेताओं और मशहूर हस्तियों से जुड़ी यादें भी हैं। सोनिया ने वर्ष 2000 में भारत आए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से जुड़ा एक दिलचस्प प्रसंग लिखा है। उन्होंने 2008 में भारत आए फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और उनकी पार्टनर कार्ला ब्रूनी से जुड़ी बातचीत का भी जिक्र किया है।

इसके अलावा प्रिंसेस डायना के साथ अपनी मुलाकातों को भी याद किया है। वर्ष 1981 में राजीव गांधी के साथ उनकी शादी में शामिल होने और 1992 में भारत यात्रा के दौरान ताजमहल के सामने डायना के अकेले फोटो खिंचवाने के प्रसंग का वर्णन किया गया है।

कुल मिलाकर ‘Belonging: A Journey of Love’ सोनिया गांधी के जीवन के व्यक्तिगत और सार्वजनिक अनुभवों का दस्तावेज है। इसमें इटली से भारत आने, परिवार बसाने, निजी दुखों, राजनीतिक जिम्मेदारियों और पांच दशक से अधिक समय में भारत में आए बदलावों को उनकी नजर से समझने का मौका मिलता है।

Tags:

Latest News

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से
पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़
रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त
बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल
लाल किला ब्लास्ट के एक साल बाद भी पीड़ितों का दर्द बरकरार, किसी की रोजी-रोटी छिनी तो किसी की नौकरी और शादी टूटी; NIA कोर्ट में इंसाफ का इंतजार
Pawan Kalyan Divorce: शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को देंगे प्राथमिकता
IND vs NZ 3rd ODI: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे, बिना गेंद खेले रद्द हुआ मुकाबला
Bangladesh Me Measles Outbreak: खसरे से 1,284 मौतें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो
Chhattisgarh News: 15 नवंबर से प्रदेशभर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान, 2 महीने तक होगी सघन जांच
दीपक टंडन के 2 मोबाइलों से बड़ा खुलासा: महिला अफसरों को प्रमोशन से पहले करता था ब्लैकमेल; एआई से अश्लील फोटो बनाकर ऐंठता था रकम, सरकारी अफसर भी सिंडिकेट में शामिल
जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में बेटे ने मां को अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई बहन पर भी किया हमला
दिवाली के पटाखों ने छत्तीसगढ़ की हवा जहरीली बनाई: रायपुर में AQI 1513, बिलासपुर में भी 300 पार; PM2.5 सात गुना ज्यादा