Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित

Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित

मुंबई। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज के खिलाफ पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने बड़ी कार्रवाई की है। अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। मुंबई की एक महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर होने के बाद से ही इंद्रदेव महाराज को पद से हटाने की मांग उठ रही थी। अब अखाड़े ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने स्वामी इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से हटाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपों की गंभीरता और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अखाड़े ने यह निर्णय लिया है।

अखाड़े के कार्यक्रमों से भी बनाई थी दूरी

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी के मुताबिक, स्वामी इंद्रदेव महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की ओर से महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई थी। हालांकि, पद मिलने के बाद उन्होंने अखाड़े के किसी भी धार्मिक, सामाजिक या अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।

Read More छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने टंगिया से मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर

करीब एक सप्ताह पहले उज्जैन पहुंचे डॉ. रविंद्र पुरी ने इंद्रदेव महाराज के खिलाफ मामला दर्ज होने पर कार्रवाई के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अखाड़े के पंच बैठक करके इस मामले में निर्णय लेंगे। अब अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है।

Read More गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बताया जाता है कि स्वामी इंद्रदेव महाराज उज्जैन में भूखी माता मंदिर रोड पर आश्रम और गोशाला का निर्माण करवा रहे थे।

फेसबुक पर सत्संग वीडियो देखकर महिला ने किया था संपर्क

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पारिवारिक परेशानियों से गुजर रही थी। घर में सुख-शांति और समस्याओं का समाधान पाने के लिए वह धार्मिक प्रवचन और सत्संग सुनती थी।

शिकायत के अनुसार, जनवरी 2023 में महिला ने फेसबुक पर संत इंद्रदेव के पेज पर सत्संग के वीडियो देखने शुरू किए। टीवी पर प्रसारित होने वाले सत्संग के माध्यम से उसे इंद्रदेव महाराज का मोबाइल नंबर मिला।

10 अप्रैल 2023 को महिला ने उस नंबर पर संपर्क किया। उसे मुंबई के सांताक्रुज पूर्व में आयोजित सात दिवसीय सत्संग की जानकारी दी गई। इसके बाद 12 अप्रैल को वह अपनी छोटी बेटी के साथ सत्संग कार्यक्रम में पहुंची। अगले दिन 13 अप्रैल को उसने इंद्रदेव महाराज से दीक्षा ली और घर लौट गई।

मदद का भरोसा देकर लगातार संपर्क करने का आरोप

महिला के अनुसार, 8 दिसंबर 2023 को वह दोबारा सत्संग में पहुंची थी। इस दौरान उसने इंद्रदेव महाराज को अपनी निजी और पारिवारिक परेशानियों के बारे में बताया।

आरोप है कि इंद्रदेव महाराज ने उसकी समस्याएं दूर करने का भरोसा दिया और लगातार संपर्क में रहने के साथ सेवा करने के लिए कहा। महिला का दावा है कि इसके बाद महाराज उसे बार-बार फोन और वीडियो कॉल करने लगे।

शिकायत में अश्लील बातें करने और वीडियो कॉल के दौरान अपने कपड़े उतारने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

वृंदावन आश्रम में जबरन संबंध बनाने का आरोप

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वृंदावन स्थित आश्रम में स्वामी इंद्रदेव महाराज ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए उसे धमकाया गया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही वह अखाड़ा परिषद और निरंजनी अखाड़े से इंद्रदेव महाराज को महामंडलेश्वर पद से हटाने की मांग कर रही थी।

फिलहाल, अखाड़े की कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। किसी भी आरोपी को दोषी ठहराने का फैसला अदालत का होता है।

Tags:

Latest News

Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई
बेटे को परेशान करने के आरोप पर भड़का विवाद, बाम्बे आवास में दो पक्षों के बीच मारपीट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई को देंगे श्रद्धांजलि, शाम को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस