Tamil Nadu Political History: छह दशक पुरानी द्रविड़ राजनीति का अंत, ‘थलपति युग’ की शुरुआत; विजय ने ली तमिलनाडु CM पद की शपथ

Tamil Nadu Political History: छह दशक पुरानी द्रविड़ राजनीति का अंत, ‘थलपति युग’ की शुरुआत; विजय ने ली तमिलनाडु CM पद की शपथ

चेन्नई: C. Joseph Vijay ने आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय ने गठबंधन सरकार के मुखिया के तौर पर पदभार संभाला, जबकि उनके साथ नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के साथ ही तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के दशकों पुराने राजनीतिक वर्चस्व का अंत होता दिखाई दिया। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, राजनीतिक हस्तियां और गठबंधन दलों के नेता मौजूद रहे।

नई सरकार के गठन में कांग्रेस, वीसीके और आईयूएमएल जैसे सहयोगी दलों की अहम भूमिका रही। पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार शाम खत्म हुई, जब सहयोगी दलों ने विजय को समर्थन देने का फैसला किया। इसके बाद गठबंधन का आंकड़ा बहुमत से आगे निकल गया और सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया। राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है, जिसे लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

Tamil Nadu की नई कैबिनेट में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश दिखाई दी है। विजय की टीम में एक महिला मंत्री को भी शामिल किया गया है, जिसे महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से बड़ा संदेश माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने युवाओं, पहली बार वोट करने वालों और बदलाव चाहने वाले वर्ग को अपने पक्ष में जोड़कर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

शपथ ग्रहण समारोह के बाद चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्सों में TVK समर्थकों ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे “नई राजनीति की शुरुआत” बताया। अब सबकी नजर विजय सरकार के पहले फैसलों, कैबिनेट विस्तार और विधानसभा में होने वाले विश्वास मत पर टिकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Read More जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी