SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी

SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. एसबीआई ने कॉन्करेंट ऑडिटर के 821 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 821 रिक्त पदों को भरा जाएगा आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में वही रिटायर्ड बैंक अधिकारी आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्हें क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स विभाग में काम करने का अनुभव हो. बैंक के अनुसार उम्मीदवार का 60 वर्ष की आयु में नियमित सुपरएनुएशन के तहत रिटायर होना जरूरी है.जो अधिकारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, इस्तीफा या किसी अन्य कारण से पहले सेवा छोड़ चुके हैं, वे आवेदन नहीं कर पाएंगे. हालांकि, ऐसे अधिकारी जिन्होंने 58 वर्ष की आयु और 30 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वीआरएस लिया था, उन्हें 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर आवेदन की अनुमति दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा केवल पात्रता पूरी करने से इंटरव्यू कॉल मिलने की गारंटी नहीं होगी. बैंक की चयन समिति तय मानकों के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा और अंतिम मेरिट सूची इसी के आधार पर बनाई जाएगी.अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.

Read More स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी

हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
भारतीय स्टेट बैंक ने कॉन्करेंट ऑडिटर भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों के लिए रिटायरमेंट ग्रेड के अनुसार मासिक सैलरी तय की है. बैंक द्वारा दी जाने वाली यह सैलरी उम्मीदवार की पेंशन से अलग होगी और इसका पेंशन पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा.बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार MMGS III ग्रेड से रिटायर अधिकारियों को हर महीने 45000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं SMGS IV ग्रेड के अधिकारियों को 50000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. SMGS V ग्रेड के उम्मीदवारों को 65000 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा, जबकि TEGS VI ग्रेड से रिटायर अधिकारियों को हर महीने 80000 रुपये दिए जाएंगे.

Read More युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित

आवेदन करने का तरीका

  • उम्मीदवार सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • इसके बाद Career सेक्शन में जाकर Concurrent Auditor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा.

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल