वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील, सोना खरीदने और विदेश यात्राओं पर रोक लगाने की सलाह

 वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील, सोना खरीदने और विदेश यात्राओं पर रोक लगाने की सलाह

नई दिल्ली: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संयम और जिम्मेदारी दिखाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय केवल सरकारों के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए आर्थिक अनुशासन का दौर है। उन्होंने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने, ईंधन की खपत कम करने और घरेलू संसाधनों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि “देशभक्ति केवल सीमा पर बलिदान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी से जीवन जीना भी राष्ट्रसेवा है।”

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने, गैरजरूरी विदेश यात्राएं कम करने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना राष्ट्रीय हित से जुड़ा मुद्दा बन गया है। पीएम मोदी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि आयातित ईंधन पर निर्भरता कम की जा सके।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कंपनियों और कर्मचारियों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ मॉडल को फिर से प्राथमिकता देने का सुझाव दिया, जिससे ट्रैफिक और ईंधन खर्च दोनों में कमी लाई जा सके। उन्होंने भारतीय परिवारों से अपील की कि विदेशों में शादियां या छुट्टियां मनाने की बजाय देश के भीतर ही आयोजन करें। सरकार का मानना है कि यदि नागरिक सामूहिक रूप से छोटी-छोटी आर्थिक आदतों में बदलाव लाते हैं, तो भारत वैश्विक आर्थिक दबावों के बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाए रख सकता है।

Read More Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी

Latest News

Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट
गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला
शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब? पूर्णिमा तिथि पर तर्पण के नियम, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें
घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान
हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई