‘डबल इंजन’ की रफ्तार से बदलेगा बंगाल! CM बनते ही सुवेंदु अधिकारी के 6 बड़े फैसले, BSF से आयुष्मान तक एक्शन मोड में सरकार

‘डबल इंजन’ की रफ्तार से बदलेगा बंगाल! CM बनते ही सुवेंदु अधिकारी के 6 बड़े फैसले, BSF से आयुष्मान तक एक्शन मोड में सरकार

कोलकाता: कोलकाता में नई सरकार बनने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाकर साफ संकेत दे दिया कि राज्य में अब प्रशासनिक और विकास मॉडल नई दिशा में आगे बढ़ेगा। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद हुई इस बैठक में सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और शरणार्थी अधिकार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बैठक के बाद कहा कि बंगाल में अब “डबल इंजन सरकार” के जरिए केंद्र और राज्य मिलकर तेज विकास सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों और मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही चुनावी हिंसा में जान गंवाने वाले 321 लोगों के मामलों की जांच कराने और प्रभावित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने की घोषणा भी की गई।Untitled-design-(2)-1778489428219_v

नई सरकार के सबसे बड़े फैसलों में आयुष्मान भारत योजना को पश्चिम बंगाल में लागू करना शामिल है। लंबे समय से राज्य में लंबित इस योजना के लागू होने से लाखों गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए BSF को सीमावर्ती इलाकों में बाड़बंदी हेतु 45 दिनों के भीतर जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है।

Read More एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक

सरकार ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने राज्य में भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू करने की मंजूरी दी है। साथ ही सरकारी नौकरियों में अधिक अवसर देने के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल कैडर के IAS और IPS अधिकारियों को केंद्र सरकार के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भेजा जाएगा, जिससे प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही बेहतर हो सके।WhatsApp-Image-2026-05-11-at-13.36.59-1778487515403

Read More 2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी

इसके अलावा विस्थापितों और शरणार्थियों को भूमि अधिकार देने के फैसले को भी नई सरकार का बड़ा राजनीतिक और सामाजिक कदम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी सरकार शुरुआती फैसलों के जरिए यह संदेश देना चाहती है कि बंगाल में अब कानून व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों पर तेजी से काम होगा। पहली ही कैबिनेट बैठक के फैसलों ने साफ कर दिया है कि नई सरकार शुरुआत से ही आक्रामक प्रशासनिक एजेंडे के साथ मैदान में उतर चुकी है।

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग