ठेका भर्ती के नाम पर वसूली! CBI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, उरई रेलवे के 3 अफसर लखनऊ से गिरफ्तार....

ठेका भर्ती के नाम पर वसूली! CBI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, उरई रेलवे के 3 अफसर लखनऊ से गिरफ्तार....

उरई। रेलवे के ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (ओएचई) विभाग में ठेका कर्मियों की भर्ती के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। Central Bureau of Investigation (CBI) की लखनऊ टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए तीन रेलवे अधिकारियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक अधिकारी को उरई से रंगे हाथों 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य को चित्रकूट से हिरासत में लिया गया।

कौन-कौन अधिकारी पकड़े गए?
गिरफ्तार अधिकारियों में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) भगवान सिंह पाल, डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (टीआरडी) शांतनु यादव और टेक्निकल इंचार्ज प्रकाश कुशवाहा शामिल हैं। आरोप है कि निजी ठेका कर्मियों की नियुक्ति और काम आवंटन के बदले अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी।

50 हजार की मांग, 20 हजार लेते पकड़े गए
जानकारी के अनुसार, रेलवे के विद्युत कर्षण विभाग में प्राइवेट भर्ती के लिए भगत इंजीनियरिंग कंपनी को ठेका दिया गया था। कंपनी के प्रोपराइटर सिद्धार्थ गौतम ने आरोप लगाया कि एसएसई भगवान सिंह पाल ने 50 हजार रुपये और हर महीने अतिरिक्त भुगतान की मांग की। लगातार दबाव के बाद उन्होंने CBI से शिकायत की। CBI ने जाल बिछाते हुए शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर कार्यालय भेजा। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही रुपये सौंपे गए, टीम ने भगवान सिंह पाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Read More दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

फोन कॉल से खुला नेटवर्क
कार्रवाई के दौरान आरोपी की डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शांतनु यादव से फोन पर बातचीत कराई गई। कॉल को कॉन्फ्रेंस पर रखकर CBI टीम ने बातचीत सुनी, जिसमें 20 हजार रुपये मिलने की पुष्टि की गई और बाकी 30 हजार बाद में देने की बात कही गई। इसके बाद चित्रकूट में मौजूद शांतनु यादव और प्रकाश कुशवाहा को भी हिरासत में लिया गया है।

Read More Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

इंटरव्यू के नाम पर भी वसूली
सूत्रों के अनुसार, निजी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू का कोई प्रावधान नहीं था, फिर भी अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही थी। इसी से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। CBI टीम तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना है।

Tags:

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य