Satish Shah Death: मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

Satish Shah Death: मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

नई दिल्ली। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रवदन साराभाई के किरदार के लिए मशहूर अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) का आज निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

एक्टर किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और हाल ही में उन्होंने अपनी किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। उनके निधन की पुष्टि करते हुए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हमारे प्रिय मित्र और महान अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल्योर के कारण कुछ घंटे पहले निधन हो गया। यह बताते हुए मुझे गहरा दुख और हैरानी हो रही है।  

टीवी पर उन्होंने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रवदन साराभाई का किरदार निभाया, जो भारतीय टीवी इतिहास की सबसे पॉपुलर कॉमिक रोल्स में से एक है। उन्होंने 1984 के लोकप्रिय सिटकॉम 'ये जो है ज़िंदगी' में भी काम किया, जो अपने दौर का एक जाना-माना शो बन गया। शाह ने 1978 में अरविंद देसाई की अजीब दास्तां से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1983 की सैटायर फिल्म 'जाने भी दो यारो' में नगर निगम आयुक्त डी'मेलो की भूमिका से उन्होंने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Read More बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी