RSS के शताब्दी मंच पर सलमान खान की मौजूदगी ने खींचा ध्यान, मोहन भागवत के संबोधन में संस्कृति-स्वदेशी का संदेश

RSS के शताब्दी मंच पर सलमान खान की मौजूदगी ने खींचा ध्यान, मोहन भागवत के संबोधन में संस्कृति-स्वदेशी का संदेश

नई दिल्ली/मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुंबई के नेहरू सेंटर में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के पहले दिन एक अप्रत्याशित लेकिन चर्चित दृश्य सामने आया। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कार्यक्रम में शिरकत करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन गंभीरता से सुनते नजर आए। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और राजनीतिक-सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी।

इस अवसर पर रणबीर कपूर, हेमा मालिनी, अनुराधा पौडवाल, पूनम ढिल्लों, सुभाष घई, प्रसून जोशी समेत कला, साहित्य, विज्ञान और उद्योग जगत की 900 से अधिक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। यह मंच RSS की 100 वर्षों की यात्रा, सामाजिक प्रभाव और भविष्य की दिशा पर विमर्श के लिए समर्पित रहा।

सलमान खान का उदाहरण, “मूल्यों को फैशन बनाने” की अपील
अपने संबोधन में मोहन भागवत ने युवाओं पर सामाजिक प्रभाव की बात करते हुए सलमान खान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में छात्र सलमान खान की फैशन स्टाइल अपनाते हैं, लेकिन उसके पीछे का कारण नहीं बताते। इसी संदर्भ में भागवत ने कहा कि अच्छे संस्कार और मूल्य भी ऐसे ही “फैशन” बनें, ताकि समाज स्वतः सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े।

Read More बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा

स्वदेशी मॉडल पर जोर, उपभोक्तावाद पर सवाल
भागवत ने आर्थिक आत्मनिर्भरता और “स्वदेशी” सोच पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक परस्पर निर्भरता वास्तविकता है, लेकिन यह मजबूरी या टैरिफ दबाव से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया, “जब शिकंजी बन सकती है, तो कोला क्यों?” उनका कहना था कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर ही सशक्त और संतुलित अर्थव्यवस्था बनाई जा सकती है।

Read More NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित

जीवनशैली में स्वदेशी अपनाने की अपील
RSS प्रमुख ने परिवारों से भाषा, पहनावा, भोजन, पर्यटन और रोजमर्रा की आदतों में स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने भारतीय भाषाएं बोलने, पारंपरिक वस्त्र पहनने, देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने और प्लास्टिक का कम उपयोग करने पर जोर दिया। संदेश साफ था, “भारत में उत्पादन करो, नवाचार करो और दुनिया को अपने पास आने दो।”

शताब्दी वर्ष का संदेश: संस्कृति, समाज और भविष्य
कार्यक्रम का मूल उद्देश्य RSS की 100 वर्षों की सामाजिक यात्रा पर चिंतन और आने वाले समय की दिशा तय करना रहा। सलमान खान जैसी लोकप्रिय शख्सियत की मौजूदगी ने इस विचार-मंथन को और व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का काम किया। 

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी