आगे घोड़े पर दूल्हा, पीछे 12 सजी-धजी बैलगाड़ियां… विदिशा में निकली ‘देसी शाही बारात’, सड़क बनी संस्कृति का मंच

आगे घोड़े पर दूल्हा, पीछे 12 सजी-धजी बैलगाड़ियां… विदिशा में निकली ‘देसी शाही बारात’, सड़क बनी संस्कृति का मंच

विदिशा। लग्जरी कारों, डीजे और हाई-टेक लाइट्स के दौर में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से निकली एक अनोखी बारात ने हर किसी को ठहरकर देखने पर मजबूर कर दिया। सिरोंज कस्बे की मंडी रोड पर जब यह बारात निकली, तो मानो समय पीछे लौट गया।

आगे घोड़े पर सवार दूल्हा राजा, पूरे शाही ठाठ में। उसके पीछे फूलों और रंगीन कपड़ों से सजी 10 से 12 बैलगाड़ियां, जिनमें बैठे बाराती ढोल-नगाड़ों की थाप पर मुस्कुराते हुए पुराने जमाने की शादी की यादें ताजा कर रहे थे। न कोई लग्जरी कार, न शोर-शराबा बस सादगी, परंपरा और देसी अंदाज़।

आधुनिकता के बीच परंपरा की वापसी
यह खास बारात डॉ. प्रशांत की थी। उन्होंने बताया कि इस अनोखे आयोजन की योजना उनके पिता ने करीब दो महीने पहले बनाई थी। दूल्हा, डॉ. प्रशांत ने कहा कि आज बहुत अलग और खास महसूस हो रहा है। लोग रुक-रुककर वीडियो बना रहे हैं, हर कोई इस बारात की तारीफ कर रहा है। 

Read More Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

सड़क पर उमड़ा देखने वालों का हुजूम
जैसे ही बैलगाड़ी बारात मंडी रोड से गुजरी, स्थानीय लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मोबाइल कैमरे ऑन हो गए, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस दृश्य को कैमरे में कैद करता दिखा।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

सोशल मीडिया पर वायरल, लोग बोले—‘संस्कृति की जीत’
बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स इसे “सादगी की शान”, “देसी परंपरा की वापसी” और “आधुनिक शादियों के बीच एक ताज़ी हवा” बता रहे हैं। विदिशा की इस बैलगाड़ी बारात ने यह साबित कर दिया कि चमक-दमक नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ाव ही किसी आयोजन को यादगार बनाता है।

Latest News

व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में
कोरोना के बाद भी PPE किट की सप्लाई जारी, जरूरी दवाओं का इंतजार! छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई सिस्टम पर उठे सवाल
₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस
ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका
अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू