BIG BREAKING: हजरत निजामुद्दीन दरगाह में शोक की लहर, सज्जादा नशीन सैयद मोहम्मद निजामी की गीजर ब्लास्ट में मौत

BIG BREAKING: हजरत निजामुद्दीन दरगाह में शोक की लहर, सज्जादा नशीन सैयद मोहम्मद निजामी की गीजर ब्लास्ट में मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद मोहम्मद निजामी का निधन हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत गीजर ब्लास्ट की वजह से हुई है। इस घटना के बाद दरगाह परिसर, निजामी परिवार और लाखों श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सज्जादा नशीन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैयद मोहम्मद निजामी न सिर्फ दरगाह के धार्मिक प्रमुख थे, बल्कि देश-विदेश में उनकी आध्यात्मिक पहचान और सम्मान था।

पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल से हो रही पड़ताल
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गीजर ब्लास्ट के कारणों तकनीकी खराबी, गैस लीकेज या किसी अन्य पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Read More Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस

श्रद्धालुओं और अनुयायियों में गहरा शोक
सैयद मोहम्मद निजामी की मौत की खबर फैलते ही दरगाह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। सोशल मीडिया पर भी शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। हजरत निजामुद्दीन दरगाह से जुड़ी यह घटना न सिर्फ एक बड़े धार्मिक व्यक्तित्व के असमय निधन की खबर है, बल्कि सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Read More बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी