ओडिशा से रायपुर तक गांजा सप्लाई की साजिश नाकाम, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो साथी मौके से फरार

ओडिशा से रायपुर तक गांजा सप्लाई की साजिश नाकाम, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो साथी मौके से फरार

रायपुर। ओडिशा से गांजा लाकर राजधानी रायपुर में खपाने की कोशिश कर रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के दो साथी पुलिस की भनक लगते ही कार से उतरकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी हिमांशु केशरवानी के रूप में हुई है, जबकि उसके फरार सहयोगियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालपुर ओवरब्रिज के नीचे एक कार में बैठे कुछ युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस वाहन को आते देख कार में बैठे दो युवक भागने में सफल हो गए, लेकिन हिमांशु को मौके पर ही दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्विफ्ट कार और करीब 20 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत लगभग 7 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने दो साथियों के साथ ओडिशा के कालाहांडी जिले से गांजा लाता था और उसे रायपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बेचने की योजना थी।

Read More Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश

पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अंतर्राज्यीय नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

Read More फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी