माइग्रेन बढ़ा सकता है हाई बीपी का खतरा, महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

माइग्रेन बढ़ा सकता है हाई बीपी का खतरा, महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

आज के समय में माइग्रेन और हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें सिर के एक हिस्से में तेज और धड़कता हुआ दर्द होता है. इसके साथ मतली, उल्टी, चक्कर आना, रोशनी और आवाज से परेशानी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. महिलाओं में यह समस्या हॉर्मोनल बदलावों की वजह से ज्यादा देखने को मिलती है. बार-बार माइग्रेन अटैक होने से शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ जाते हैं, जो बीपी को असंतुलित करते हैं.

कुछ मामलों में माइग्रेन ऑरा की समस्या भी देखी जाती है, जिससे हार्ट और ब्लड प्रेशर से जुड़ा जोखिम और बढ़ सकता है. लंबे समय तक माइग्रेन को नजरअंदाज करने से हार्ट की सेहत पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में समय रहते सावधानी और सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

महिलाओं में माइग्रेन से कैसे बढ़ता है हाई बीपी का खतरा?
डॉ. बताते हैं कि महिलाओं में माइग्रेन और हाई बीपी का सीधा संबंध हॉर्मोनल बदलावों से जुड़ा होता है. पीरियड्स, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हॉर्मोन में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. माइग्रेन अटैक के समय ब्लड वेसल्स सिकुड़ती और फैलती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है.

Read More सिर्फ पानी पीना ही काफी है? शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी जरूरी, जानें कब पड़ती है जरूरत

अगर माइग्रेन की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह बीपी को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकती है. इसके अलावा, माइग्रेन के कारण नींद की कमी, मानसिक तनाव और बेचैनी भी बढ़ती है, जो हाई बीपी के बड़े कारण माने जाते हैं. दर्द से राहत के लिए ली जाने वाली कुछ दवाएं भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है.

Read More Women’s Health: महिलाओं की सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड, एक्सपर्ट ने बताए फायदे

किन महिलाओं को ज्यादा खतरा होता है?
जिन महिलाओं को लंबे समय से माइग्रेन की समस्या है, उन्हें हाई बीपी का खतरा ज्यादा होता है. मोटापा, तनाव भरी लाइफस्टाइल और अनियमित नींद भी जोखिम बढ़ाती है. जो महिलाएं स्मोकिंग करती हैं या ज्यादा कैफीन का सेवन करती हैं, उनमें खतरा अधिक देखा जाता है. इसके अलावा, परिवार में हाई बीपी या हार्ट की बीमारी का इतिहास होने पर भी सावधानी जरूरी है. मेनोपॉज की उम्र में पहुंच रही महिलाओं में माइग्रेन के साथ बीपी बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है.

कैसे करें बचाव?
माइग्रेन और हाई बीपी से बचाव के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है. रोजाना 78 घंटे की नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें. नमक और कैफीन का सेवन सीमित रखें. नियमित योग, वॉक और हल्की एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. माइग्रेन ट्रिगर करने वाले फूड्स से बचें और पर्याप्त पानी पिएं. समय-समय पर बीपी की जांच कराते रहें. दवाएं डॉक्टर की सलाह से ही लें और लक्षण बढ़ने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें.

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी