डिजिटल भुगतान से सेमीकंडक्टर तक: भारत-मलेशिया ने 6 मेगा डील्स पर लगाई मुहर, रणनीतिक साझेदारी को नई उड़ान

डिजिटल भुगतान से सेमीकंडक्टर तक: भारत-मलेशिया ने 6 मेगा डील्स पर लगाई मुहर, रणनीतिक साझेदारी को नई उड़ान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच छह अहम द्विपक्षीय समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए हैं। ये समझौते डिजिटल भुगतान, सेमीकंडक्टर, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और नई तकनीकों जैसे रणनीतिक क्षेत्रों को कवर करते हैं। दोनों देशों ने इसे विस्तृत रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) को अगले स्तर पर ले जाने वाला कदम बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय मलेशिया यात्रा के दौरान हुई उच्चस्तरीय बातचीत में आर्थिक सहयोग के साथ-साथ तकनीकी, सांस्कृतिक और जन-स्तरीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह यात्रा भारत-मलेशिया संबंधों के लिए एक निर्णायक मोड़ मानी जा रही है।

किन 6 बड़े क्षेत्रों में बनी सहमति?
भारत और मलेशिया के बीच जिन प्रमुख क्षेत्रों में समझौते हुए, उनमें शामिल हैं—

Read More Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?

  • डिजिटल भुगतान और फिनटेक सहयोग
  • सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग
  • सुरक्षा सहयोग और UN शांति मिशन
  • स्वास्थ्य, चिकित्सा और पारंपरिक उपचार
  • आपदा प्रबंधन और भ्रष्टाचार-रोधी सहयोग
  • ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण और स्किल डेवलपमेंट

इन समझौतों का उद्देश्य संस्थागत सहयोग के साथ-साथ जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम हासिल करना है।

Read More हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल

UPI से PayNet तक: डिजिटल भुगतान में बड़ा गेम-चेंजर
डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए NPCI इंटरनेशनल (NIPL) और मलेशिया की PayNet के बीच क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल भुगतान सिस्टम विकसित करने पर सहमति बनी है। इसके तहत UPI को मलेशिया के भुगतान नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे—

  • भारतीय पर्यटकों और छात्रों को सस्ता व तेज भुगतान
  • व्यापारियों के लिए आसान लेनदेन
  • रेमिटेंस में लागत और समय की बचत

जैसे बड़े फायदे मिलेंगे।

आयुर्वेद से AI तक: टेक और ट्रेडिशन का संगम
यूनिवर्सिटी ऑफ साइबरजया और ITRA जामनगर के बीच सहयोग से आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च व अकादमिक एक्सचेंज को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सेमीकंडक्टर और उभरती तकनीकों में साझेदारी, दोनों देशों को वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत खिलाड़ी बनाने की दिशा में अहम कदम है।

थिरुवल्लुवर केंद्र और नया वाणिज्य दूतावास
प्रधानमंत्री मोदी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया में थिरुवल्लुवर केंद्र की स्थापना और थिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही मलेशिया में भारत का पहला वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला लिया गया, जिससे व्यापार, निवेश और भारतीय नागरिकों को कांसुलर सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी।

पर्यावरण और बिजनेस: दोहरी रणनीति
मलेशिया ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, जो जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही 10वें भारत-मलेशिया CEO फोरम की रिपोर्ट दोनों प्रधानमंत्रियों को सौंपी गई, जिसमें व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए रोडमैप सुझाया गया है।

Latest News

ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका
अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू
Ganpati Visarjan 2026: विसर्जन से पहले टूट जाए गणपति बप्पा की मूर्ति, तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यताएं
रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद