विदेशी क्रिकेट का सपना दिखाकर 15 लाख की ठगी: पांच साल बाद जालसाज गिरफ्तार, फर्जी क्रिकेट संस्था का भंडाफोड़

विदेशी क्रिकेट का सपना दिखाकर 15 लाख की ठगी: पांच साल बाद जालसाज गिरफ्तार, फर्जी क्रिकेट संस्था का भंडाफोड़

अंबिकापुर। विदेश में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने का सुनहरा सपना दिखाकर एक युवक से 15.38 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला करीब पांच साल पुराना है, जबकि पीड़ित ने एक वर्ष पहले इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी क्रिकेट संस्था और नकली दस्तावेजों के सहारे लंबे समय तक युवक को झांसे में रखा।

नेपाल टूर्नामेंट में हुई मुलाकात, वहीं रची गई ठगी की साजिश
उत्तरप्रदेश के हरदोई निवासी अजय कुमार वर्मा मार्च 2021 में नेपाल में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने गए थे। वहीं उनकी मुलाकात अंबिकापुर निवासी मृगांक कुमार सिन्हा से हुई। आरोपी ने खुद को क्रिकेट संघ से जुड़ा प्रभावशाली व्यक्ति बताकर अजय को देश-विदेश के बड़े टूर्नामेंट्स में खेलने का भरोसा दिलाया और संपर्क में बना रहा।

रजिस्ट्रेशन से विदेशी दौरे तक, हर कदम पर वसूली
नेपाल से लौटने के कुछ दिनों बाद मृगांक ने अजय से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पहले छोटी रकम जमा करवाई। इसके बाद पासपोर्ट, चयन प्रक्रिया और विदेशी दौरे के बहाने डिजिटल माध्यमों से लगातार पैसे मंगाए। भरोसा दिलाया गया कि दौरा पूरा होते ही पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। इस दौरान आरोपी ने फर्जी चयन पत्र, ई-मेल और दस्तावेज भी भेजे, जिससे पीड़ित का शक न हो।

Read More CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

छत्तीसगढ़ बुलाकर भी की गई वसूली, 15.38 लाख पहुंचे आरोपी तक
11 जून 2021 को आरोपी ने अजय को छत्तीसगढ़ बुलाया और वहां भी उससे रकम ऐंठी। समय बीतने के बावजूद न तो कोई विदेशी दौरा हुआ और न ही मैच, तब जाकर अजय को ठगी का अहसास हुआ। तब तक वह कुल 15 लाख 38 हजार रुपये आरोपी को दे चुका था।

Read More मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

मान्यता विहीन संस्था, आरोपी ने किया जुर्म कबूल
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया। जांच में खुलासा हुआ कि जिस क्रिकेट संस्था से जुड़े होने का दावा आरोपी कर रहा था, उसे किसी भी स्तर पर कोई मान्यता नहीं थी। एफआईआर के बाद से फरार चल रहे आरोपी मृगांक सिन्हा (40) को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने की बात स्वीकार की है।

कोर्ट में पेशी के बाद जेल
कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह और लोगों को तो शिकार नहीं बनाया। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी खेल संस्था या विदेशी ऑफर पर पैसे देने से पहले उसकी मान्यता और दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी