रायगढ़ में देह व्यापार नेटवर्क पर पुलिस का वार: एक हफ्ते में तीसरी बड़ी कार्रवाई, रैकेट संचालक गिरफ्तार

रायगढ़ में देह व्यापार नेटवर्क पर पुलिस का वार: एक हफ्ते में तीसरी बड़ी कार्रवाई, रैकेट संचालक गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक सप्ताह के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ताजा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर इलाके का है, जहां पुलिस ने दबिश देकर बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोईरदादर निवासी नारायण वैष्णव (55) अपने घर को देह व्यापार का अड्डा बनाए हुए है और स्थानीय व बाहरी महिलाओं को पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल करता है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर आरोपी के घर भेजा। उस समय मकान में एक 35 वर्षीय संदिग्ध महिला मौजूद थी।sex-reket-boirdadar_1770538947

जैसे ही प्वाइंटर से तय संकेत मिला, चक्रधर नगर थाना, साइबर सेल और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मकान को चारों ओर से घेरकर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी नारायण वैष्णव और संदिग्ध महिला को मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में लिप्त था और रुपए के लालच में महिलाओं को इस धंधे में धकेल रहा था।

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

पुलिस ने मौके से नकद दो हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा पहले की कार्रवाइयों से इसका कोई सीधा संबंध है या नहीं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि रायगढ़ पुलिस देह व्यापार जैसे संगठित अपराधों को लेकर अब जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी