लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, ऑटो पलटने से तीन मासूमों की मौत

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, ऑटो पलटने से तीन मासूमों की मौत

लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। ईसानगर क्षेत्र के धौरहरा थाना अंतर्गत बसंतापुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो रिक्शा में सवार एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम टूट पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, खमरिया थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी एक परिवार के नौ लोग धौरहरा कस्बे में स्थित कारी समुद्दीन के मदरसे में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल होकर ऑटो रिक्शा से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे बसंतापुर पुलिया के पास ऑटो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। तेज झटके से सवारियां सड़क पर जा गिरीं।

एक ही घर के तीन बच्चों की गई जान
हादसे में 12 वर्षीय खुशबू, 5 वर्षीय अबू तालिब और 2 वर्षीय अजरा की मौत हो गई। मृतक सभी एक ही परिवार से थे, जिससे हादसे की पीड़ा और भी गहरी हो गई। अन्य घायलों में किस्मतुन, साकिया, सादिया, निदा, अकील, इसराइल उर्फ जीसान और अबू तालिब शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है।

Read More रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान

मौके पर पहुंची पुलिस, गांव में पसरा मातम
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी धौरहरा भिजवाया। चिकित्सकों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ऑटो के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। 

Read More IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी