रोहतास में 5 मौतों की खबर से मचा हड़कंप, SDM बोले- प्रशासन हर एंगल से कर रहा है जांच

रोहतास में 5 मौतों की खबर से मचा हड़कंप, SDM बोले- प्रशासन हर एंगल से कर रहा है जांच

विक्रमगंज (रोहतास)। बिहार के Rohtas जिले में एकसाथ पांच लोगों की मौत की खबर मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) प्रभात कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मठिया और नासरीगंज के सबदला गांव पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच टीम में एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह और सहायक उत्पाद आयुक्त तारिक महमूद भी शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों की तथ्यात्मक जांच की जा रही है और प्रत्येक मामले को अलग-अलग आधार पर देखा जा रहा है।

मठिया में एक मौत की पुष्टि 
जांच के दौरान टीम बिलखुड़िया मठिया निवासी रामपुजन सिंह के घर पहुंची। यहां लल्लू सिंह की मौत के संबंध में जानकारी ली गई। परिजनों के अनुसार, 14 फरवरी को कुत्ता काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर किया गया, लेकिन जमुहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

अन्य मामलों की भी पड़ताल
नासरीगंज के सबदला गांव में विश्वनाथ सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार की मौत के मामले में भी प्रशासन ने जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि घर के चार सदस्य तिलक समारोह में गए थे, जबकि अभिजीत घर पर ही थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच जारी है। गरहथा निवासी राहुल सिंह की मौत को भोजपुर जिले का मामला बताया गया है, इसलिए उसकी जांच संबंधित जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। वहीं अकौढ़ी गोला थाना क्षेत्र में दो अन्य मौतों की सूचना पर भी प्रशासन तथ्य संकलित कर रहा है।

Read More Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल

प्रशासन का बयान
SDM प्रभात कुमार ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित खबरों की सत्यता की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक किसी सामूहिक घटना या एक ही कारण से पांच मौतों की पुष्टि नहीं हुई है। सभी मामलों की अलग-अलग जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट खबरों को साझा करने से बचें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य