गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार

अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की के माता-पिता की सहमति को अनिवार्य किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इस प्रस्ताव को बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में लाए जाने की संभावना है। इस प्रस्ताव को भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं का समर्थन मिला है। भाजपा विधायक रमणलाल वोरा और हीरा सोलंकी के साथ कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने कहा कि ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे माता-पिता को अनावश्यक मानसिक पीड़ा न झेलनी पड़े।

गुजरात में पाटीदार समाज के नेताओं द्वारा लंबे समय से प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति को अनिवार्य करने की मांग की जा रही थी। समाज के नेताओं का तर्क है कि कम उम्र में भावनाओं में आकर लिए गए फैसलों से बाद में युवतियों और उनके परिवारों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि भागकर विवाह करने के मामलों में लड़की के आधार कार्ड पते पर नोटिस भेजकर माता-पिता से एक माह के भीतर जवाब लिया जाए।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर और मध्य गुजरात में कुछ ऐसे गुमनाम मंदिर सामने आए हैं, जिनका पता सैकड़ों प्रेम विवाहों में इस्तेमाल किया गया। गोधरा के एक मंदिर का पता 100 से अधिक विवाह पंजीकरण में दर्ज पाया गया। जांच में सामने आया कि पटवारी और पंडितों का एक संगठित गिरोह इस तरह की शादियां कराने में सक्रिय है।

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

किंजल दवे के अंतरजातीय विवाह से जुड़ा विवाद भी चर्चा में
इसी बीच, लोकप्रिय गुजराती लोक गायिका किंजल दवे के अंतरजातीय विवाह को लेकर विवाद भी सामने आया है। किंजल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार है। हालांकि, ब्राह्मण समाज के कुछ संगठनों ने उनके अन्य जाति के युवक से सगाई पर नाराजगी जताते हुए परिवार के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की है।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

किंजल के बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है। कांग्रेस नेता हेमांग रावल ने कहा कि समाज बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर देता है, लेकिन किंजल द्वारा समाज पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। गुजरात सरकार के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कानून मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस पूरे विषय पर चर्चा कर अध्यादेश लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार