JNU हिंसा: देर रात कैंपस में झड़प, ABVP छात्रों से मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

JNU हिंसा: देर रात कैंपस में झड़प, ABVP छात्रों से मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में सोमवार देर रात छात्र संगठनों के बीच कथित हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों के अनुसार झड़प रात करीब 1:30 बजे शुरू हुई और लगभग 3 बजे तक परिसर के अलग-अलग हिस्सों में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। आरोप है कि वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्रों के बीच मारपीट हुई है।

‘दौड़ा-दौड़ाकर पीटा’ के आरोप
ABVP से जुड़े छात्रों का दावा है कि वे एक प्रदर्शन देखने पहुंचे थे, तभी एक समूह ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि लात-घूंसों, बेल्ट और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि हमलावरों के पास धारदार वस्तुएं थीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई छात्र खुद को बचाने के लिए हॉस्टल, झाड़ियों और कैंपस के घने हिस्सों में छिपते नजर आए। कुछ छात्रों के घायल होने और तबीयत बिगड़ने की भी सूचना है, हालांकि आधिकारिक रूप से घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।JNU-1771821230583-1771821261062_m

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें एक सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दे रहा है। आरोप है कि लंबे समय तक तनाव बना रहने के बावजूद प्रभावी हस्तक्षेप नहीं हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। छात्रों का कहना है कि हाल के महीनों में परिसर में धरना-प्रदर्शन और टकराव की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गैर-राजनीतिक छात्रों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

Read More Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

निष्पक्ष जांच की मांग
दोनों पक्षों के छात्र संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार है। कैंपस में हुई इस ताजा हिंसा ने एक बार फिर विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल