कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की रेड से सियासी भूचाल, मौके पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, फाइल-लैपटॉप लेकर निकलीं

कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED की रेड से सियासी भूचाल, मौके पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, फाइल-लैपटॉप लेकर निकलीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक और चुनावी रणनीति तैयार करने वाली संस्था I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के कोलकाता स्थित साल्टलेक सेक्टर-5 कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह छापेमारी की। इसके साथ ही I-PAC के मालिक प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित कार्यालय पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से विशेष रूप से कोलकाता पहुंची ईडी की टीम कथित कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई कर रही है। छापेमारी की खबर फैलते ही बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई। इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। उनके पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा भी मौके पर मौजूद थे।

I-PAC ऑफिस पहुंचीं ममता बनर्जी, फाइल और लैपटॉप साथ ले जाती दिखीं
ईडी की टीम के I-PAC कार्यालय में प्रवेश के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी साल्टलेक स्थित ऑफिस पहुंचीं। बाद में वह कार्यालय से फाइलें और लैपटॉप अपने साथ ले जाती नजर आईं, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं।

Read More श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने ईडी की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक संस्थानों को निशाना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि I-PAC कार्यालय में पार्टी से जुड़े गोपनीय दस्तावेज, चुनावी रणनीतियां और संभावित उम्मीदवारों की सूची रखी जाती है।

Read More महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा

अमित शाह पर सीधा हमला
ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के अहम दस्तावेज और हार्ड डिस्क सुरक्षित रखने के लिए अपने साथ ले जा रही हैं। उन्होंने भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या भाजपा अपने पार्टी कार्यालयों पर भी ईडी से इसी तरह की छापेमारी कराएगी?

मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि एक तरफ मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ संवेदनशील राजनीतिक डेटा को अवैध तरीके से एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जांच एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच