Plane Crash Averted: खेत में गिरा विमान, गांव वालों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

Plane Crash Averted: खेत में गिरा विमान, गांव वालों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

राउरकेला: ओडिशा के राउरकेला में मंगलवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। गड़िया टोला के खेतों में दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक तेज आवाज गूंजी, जब इंडिया वन एयर का सेसना ग्रैंड कारवां विमान पेड़ से टकराकर जमीन पर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हालांकि विमान में विस्फोट नहीं हुआ, लेकिन हादसे की खबर आग की तरह फैल गई। सबसे पहले मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए विमान का गेट तोड़ा और अंदर फंसे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गड़िया टोला की मंजूषा सिंह (35) ने बताया कि जोरदार आवाज सुनते ही वे खेतों की ओर दौड़ीं। मौके पर देखा कि विमान का दाहिना पंख टूट चुका था और गेट जाम हो गया था। ग्रामीणों ने मिलकर गेट खोला और सबसे पहले खून से लथपथ पायलट को बाहर निकाला। इसके बाद चालक दल समेत सभी 6 घायलों को खींचकर बाहर लाया गया, विमान से दूर खेत में लिटाया गया और पानी पिलाया गया।

ईंधन रिसने से बढ़ा खतरा, फिर भी नहीं लगी आग
हादसे के बाद विमान से ईंधन का रिसाव हो रहा था, जिससे आग लगने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय निवासी बाबू सिंह (42) ने बताया कि विमान के जमीन पर घिसटने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पहले पांच-छह ग्रामीण पहुंचे, फिर सैकड़ों और अंततः हजारों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने मानवीय चेन बनाकर बचाव कार्य जारी रखा। करीब 10 मिनट में एंबुलेंस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिसने ईंधन रिसाव पर काबू पाया।

Read More Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा

“टीवी में हादसे देखते थे, आज सामने हकीकत देखी”
हंथीबंधा के पूर्व सरपंच चमार सिंह मुंडारी (58) ने कहा कि जब हादसे की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। टक्कर की गूंज से पूरा गांव कांप उठा। ग्रामीणों ने बिना सोचे-समझे गेट तोड़ा और जान बचाई। पहले सिर्फ टीवी पर विमान हादसों की खबरें देखी थीं, आज अपने ही इलाके में उसे हकीकत बनते देखा।”

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

ग्रामीणों की बहादुरी बनी मिसाल
इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, जिसका श्रेय ग्रामीणों की त्वरित प्रतिक्रिया, साहस और सूझबूझ को जाता है। यदि कुछ मिनट की भी देरी होती, तो ईंधन रिसाव के कारण हालात और भयावह हो सकते थे।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच