गुजरात में भूकंप से दहशत: 11 घंटे में 7 झटके, राजकोट के कई इलाकों में लोग घर छोड़कर निकले बाहर

गुजरात में भूकंप से दहशत: 11 घंटे में 7 झटके, राजकोट के कई इलाकों में लोग घर छोड़कर निकले बाहर

नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट जिले में आज सुबह भूकंप के लगातार झटकों से दहशत का माहौल बन गया। जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में एक के बाद एक भूकंप के 7 झटके महसूस किए गए। बीते 11 घंटों के भीतर बार-बार धरती कांपने से लोग सहम गए और जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

सुबह सबसे तेज झटका, 3.8 रही तीव्रता
इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, आज सुबह 6:19 बजे सबसे तेज भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। इसके बाद सुबह 8:34 बजे तक कुल 7 झटके रिकॉर्ड किए गए। लगातार कंपन से लोग घबराकर खेतों और खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।

कब-कब लगे भूकंप के झटके?

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

  • 06:19 बजे – तीव्रता 3.8 (सबसे तेज झटका)
  • 06:56 बजे – तीव्रता 2.9
  • 06:58 बजे – तीव्रता 3.2
  • 07:10 बजे – तीव्रता 2.9
  • 07:13 बजे – तीव्रता 2.9
  • 07:33 बजे – तीव्रता 2.7
  • 08:34 बजे – हल्का झटका महसूस किया गया

_Earthquake-1767939067650उपलेटा के पास रहा भूकंप का केंद्र
आईएसआर की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी भूकंपों का केंद्र उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व (ENE) दिशा में स्थित रहा। भूकंप की गहराई 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई, जो उथले भूकंप की श्रेणी में आती है और इसी कारण झटके अधिक महसूस हुए।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

रात में भी कांपी धरती
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार रात 8:43 बजे भी इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। लगातार झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

कोई जानमाल का नुकसान नहीं, प्रशासन सतर्क
लगातार भूकंप के झटकों के बावजूद राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच