Noida Violence Update: प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव, पुलिस वाहन जलाए गए, हजारों श्रमिकों के हंगामे से NCR में हड़कंप

Noida Violence Update: प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव, पुलिस वाहन जलाए गए, हजारों श्रमिकों के हंगामे से NCR में हड़कंप

नई दिल्ली/नोएडा। आज नोएडा के औद्योगिक इलाकों में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुरू हुआ श्रमिक आंदोलन देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की, जिसमें पुलिस की गाड़ियां भी निशाने पर रहीं। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन को तत्काल अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा, जबकि हालात को काबू में लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिनमें पुलिस की जीप भी शामिल है। सेक्टर-फेज-2 और सेक्टर-60 समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाएं सामने आईं। पुलिस का मानना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच कुछ असामाजिक तत्व घुस आए, जिन्होंने माहौल को भड़काकर हिंसा को बढ़ावा दिया।noida-protest3-1776064684203

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को श्रमिकों के वेतन, सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

Read More 12 साल की छात्रा के साथ कथित दुराचार के प्रयास मामले में प्रधानपाठक को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत

हिंसा के मद्देनजर Delhi से सटे सभी बॉर्डर इलाकों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी करते हुए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। रैपिड रिस्पॉन्स टीमें और अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में होंगे शामिल

प्रदर्शन के कारण नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि करीब 50 हजार श्रमिक इस आंदोलन में शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन स्थिति को शांत करने के लिए प्रदर्शनकारियों से संवाद बनाए हुए हैं, वहीं हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...