लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट ने खोला रसूख का खेल, शिवम मिश्र और पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट ने खोला रसूख का खेल, शिवम मिश्र और पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

नई दिल्ली। कानपुर की वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी हादसे के बाद तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम एक बार फिर सुर्खियों में है। हादसे से ज्यादा चर्चा उसकी रईसी, महंगी जीवनशैली और पुलिस की भूमिका को लेकर हो रही है। शुरुआती दौर में जिस तरह मामले को संभाला गया, उसने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। थाने में खड़ी सुपर लग्जरी कार को कवर से ढंकने का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और अंततः थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

शिवम का नाम बाद में जांच के दौरान एफआईआर में जोड़ा गया। इससे पहले पुलिस ने केवल कार नंबर के आधार पर केस दर्ज किया था, जिसे लेकर भी सवाल उठे। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, शिवम की पहचान एक ऐसे शख्स के रूप में सामने आई, जिसकी पहचान उसकी आलीशान लाइफस्टाइल से है।

बताया जाता है कि शिवम को सुपर लग्जरी कारों और महंगी घड़ियों का खास शौक है। उसके गैराज में रोल्स रॉयस, लैंबॉर्गिनी, फेरारी, मैकलेरन और पोर्श जैसी करोड़ों की गाड़ियां बताई जाती हैं। कारों के साथ-साथ हीरों से जड़ी ब्रांडेड घड़ियों का कलेक्शन भी उसकी शान का हिस्सा है। यही वजह है कि वह अक्सर शहर में चर्चा का विषय बना रहता है।

Read More NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित

हादसे के बाद जब पुलिस आरोपी की तलाश में आर्यनगर स्थित उसकी कोठी पहुंची, तो वहां भी अजीब स्थिति देखने को मिली। पुलिस काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। अंततः टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए।

Read More Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस नोटिस तामील कराने गई थी और दरवाजा न खुलने के मामले की जांच की जा रही है। लैंबॉर्गिनी हादसे ने न सिर्फ एक सड़क दुर्घटना को उजागर किया, बल्कि रसूख, रईसी और कानून के बीच के टकराव को भी एक बार फिर सामने ला दिया है।

Tags:

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल