अल्ट्रासाउंड में फैटी लिवर ग्रेड-2 आने का क्या मतलब, ये कितना ख़तरनाक है?

अल्ट्रासाउंड में फैटी लिवर ग्रेड-2 आने का क्या मतलब, ये कितना ख़तरनाक है?

आजकल फैटी लिवर के मामले बहुत बढ़ गए हैं. अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में फैटी लिवर ग्रेड-2 का आना आम होता जा रहा है. ग्रेड 2 को देखकर कई लोग घबरा जाते हैं, उन्हें लगता है कि ये कोई गंभीर बीमारी है. ग्रेड 2 फैटी लिवर होता क्या है. ये क्यों होता है और इसको कैसे कंट्रोल किया जा सकता है. इस बारे में जानते हैं. डॉ. बताते हैं कि फैटी लिवर बहुत कॉमन हो गया है. हालांकि हर व्यक्ति में ग्रेड 2 नहीं होता है, ज्यादा मामले ग्रेड 1 के ही आते हैं, लेकिन ग्रेड 2 का मतलब है कि बीमारी शुरू हो गई है और इसको समय पर कंट्रोल करना जरूरी है. डॉ कुमार बताते हैं कि जब किसी व्यक्ति के लिवर की सेल्स में ज्यादा फैट हो जाता है तो ये फैटी लिवर होता है. इसकी अलग अलग ग्रेड हैं. ग्रेड 2 में ज्यादा फैट जमा हो जाता है. पहले ये समस्या शराब पीने वालों में देखी जाती थी, लेकिन अब बिना शराब पीने वालों में भी ये हो रहा है.

फैटी लिवर ग्रेड-2 का मतलब क्या है?
डॉ. कुमार बताते हैं कि लिवर में फैट बढ़ गया है और अब इसको तुरंत कम करने की जरूरत है. इस स्टेज में खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके भी समस्या पर काबू किया जा सकता है. कुछ मामलों में दवा की जरूरत भी पड़ सकती है. लेकिन अधिकतर लोगों में ये आसानी से काबू में आ सकता है. लेकिन अगर इसपे ध्यान नहीं दिया गया तो यह आगे चलकर लिवर सिरोसिस से लेकर लिवर के फेल होने तक का कारण बन सकता है. डॉ कहते हैं कि फैटी लिवर ग्रेड 2 ऐसी स्टेज है जिसमें बीमारी को ठीक आसानी से भी किया जा सकता है, लेकिन कई लोग इसको हल्के में लेते हैं और खानपान में परहेज नहीं करते. आगे चलकर यही बड़ी समस्या बन जाती है.

फैटी लिवर ग्रेड-2 होता क्यों है?

Read More रात 2 बजे तक फोन, सुबह 7 बजे अलार्म… क्या भारत में गहराता जा रहा है स्लीप क्राइसिस?

  • ज्यादा तला-भुना खाना
  • जंक फूड खाना
  • मोटापा और पेट की चर्बी
  • हाई कोलेस्ट्रॉल
  • एक्सरसाइज न करना

फैटी लिवर ग्रेड-2 के लक्षण क्या होते हैं

Read More ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका

  • थकान बने रहना
  • पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में भारीपन और हल्का दर्द
  • भूख कम लगना
  • वजन तेजी से बढ़ना
  • अपच की समस्या

फैटी लिवर ग्रेड-2 में क्या करें कि दवाएं न खानी पड़े

  • रोज़ कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें
  • वजन घटाएं
  • फास्ट फूड से दूरी बनाएं
  • हरी सब्ज़ियां और मौसम के हिसाब से फलों को डाइट में शामिल करें। 

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल