सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर सस्पेंस, डायरेक्टर अपूर्व लखिया का जवाब बना चर्चा का केंद्र

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर सस्पेंस, डायरेक्टर अपूर्व लखिया का जवाब बना चर्चा का केंद्र

नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सलमान के जन्मदिन पर जब फिल्म का टीज़र सामने आया था, तभी इसे ईद 2026 पर रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा भी की गई थी। 17 अप्रैल 2026 की तारीख फैंस के लिए तय मानी जा रही थी, लेकिन अब अचानक रिलीज डेट बदलने की अटकलों ने सिनेमा गलियारों में हलचल मचा दी है।

फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया ने साफ कहा कि उन्हें खुद इस तरह के किसी बदलाव की जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि अगर रिलीज डेट में कोई बड़ा फैसला लिया गया होता, तो सबसे पहले उन्हें इसकी खबर होती। इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि फिलहाल आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन अभी अंतिम चरण में है और रिलीज से पहले इसे रक्षा मंत्रालय को दिखाया जाना बाकी है। माना जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म को लेकर बेहद सतर्क हैं और किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते। यही वजह है कि रिलीज को लेकर अलग-अलग संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।battle-of-galwan-1770715420539

Read More Pradeep Rawat Death: 'लगान' के देवा ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से लंबी जंग के बाद 74 साल की उम्र में निधन

इसी बीच यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि बैटल ऑफ गलवान को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के आसपास रिलीज किया जा सकता है, ताकि देशभक्ति के जज्बे को और मजबूती मिले। लेकिन उस समय आमिर खान और सनी देओल की लाहौर 1947 जैसी बड़ी फिल्म से टकराव की संभावना को देखते हुए यह विकल्प भी आसान नहीं माना जा रहा।

Read More थलापति विजय के तलाक पर लगा पूर्ण विराम: पत्नी संगीता ने कोर्ट से वापस ली याचिका, फैमिली कोर्ट ने किया केस बंद

फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवानी घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई ऐतिहासिक और हिंसक झड़प पर आधारित है। सलमान खान इसमें भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यही वजह है कि बैटल ऑफ गलवान सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि देश की सैन्य गाथा और शौर्य का प्रतीक मानी जा रही है। फ़िलहाल, अब सबकी नजरें मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं कि सलमान खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म तय तारीख पर आएगी या दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन को क्या दें गिफ्ट? ये उपहार माने जाते हैं शुभ और खास
2549 करोड़ के टेंडर में खेल: मुख्य सचिव की बैठक के बाद गुपचुप जोड़ी गई शर्त, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
आम लोगों को पानी जांचने की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, पांच संभागों में लैब का टेंडर अटका
कलाई की घड़ी में अटका बकाये का गणित और टेंडर में मोक्ष की तलाश
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी की मौत के बाद विभागीय जांच और बर्खास्तगी आदेश अवैध, पत्नी की अनुकंपा नियुक्ति पर 90 दिन में फैसला
बिलासपुर में शुरू हुआ जिले का पहला 'अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम', अब अंगूठा लगाते ही मिलेगा पूरा राशन
जेजेएम की सुस्त चाल और अफसरों की लेटलतीफी पर डिप्टी सीएम सख्त, 4 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस
25 करोड़ का फंड और 3 साल का इंतजार: नवा रायपुर की हाईटेक फूड-ड्रग लैब फाइलों में अटकी, सिर्फ 5 कर्मचारियों के भरोसे पूरे प्रदेश की टेस्टिंग
सीएम को भनक नहीं, अफसरों ने निकाला बीच का रास्ता; 600 शिक्षकों की पोस्टिंग अब डीईओ के भरोसे
वेगस अस्पताल: इलाज में लापरवाही से मरीज की जान गई, जांच रिपोर्ट के बाद संचालक और डॉक्टरों पर एफआईआर
जमानत के लिए अदालत की बजाय श्मशान में 'अर्जी', हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र-मंत्र करते एक पकड़ाया, तीन फरार