रांची में बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव: पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग के बाद एक आरोपी घायल

रांची में बेकाबू स्कॉर्पियो का तांडव: पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग के बाद एक आरोपी घायल

रांची। रांची में सोमवार देर रात कानून-व्यवस्था उस वक्त गंभीर चुनौती में दिखी, जब कचहरी चौक के पास एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने न सिर्फ आम लोगों बल्कि पुलिस को भी निशाना बनाने की कोशिश की। ट्रांसजेंडर समुदाय के एक सदस्य के साथ हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने हालात तेजी से बिगड़ते चले गए और बात पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत ट्रांसजेंडर समुदाय के एक सदस्य के साथ मारपीट से हुई, जिसमें उसका पैर टूट गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोपित युवकों ने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो दौड़ा दी। इस घटना में कोतवाली डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस्तियाख और गुलफाम नामक युवक पहले भी अपनी स्कॉर्पियो से एक अन्य युवक को कुचल चुके थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हैरानी की बात यह रही कि घायल युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय आरोपी उसे कार में डालकर पूरी रात शहर में घुमाते रहे। बाद में ट्रांसजेंडर समुदाय से विवाद के दौरान मामला और ज्यादा उग्र हो गया।

Read More West Bengal Crime: कफ सिरप तस्करी की जांच में बड़ा खुलासा, मालदा के फ्लैट से 2.5 करोड़ कैश, सोना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

जब आरोपितों ने पुलिस को भी निशाना बनाने की कोशिश की और गाड़ी रोकने से इनकार कर दिया, तो हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने स्कॉर्पियो के टायर को निशाना बनाते हुए कुल नौ राउंड फायरिंग की। इस दौरान इस्तियाख नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया।

Read More भाई से जेल में मुलाकात कर लौट रहे थे... झांसी हाईवे पर हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

घटारानी में खतरनाक स्टंट पड़ा भारी: 52 फीट ऊंचे झरने से फिसला नशे में धुत युवक, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान घटारानी में खतरनाक स्टंट पड़ा भारी: 52 फीट ऊंचे झरने से फिसला नशे में धुत युवक, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान
109 साल पुराना हिसाब! 1917 में अंग्रेजों को दिया था 35 हजार का ‘वार लोन’, अब सीहोर के परिवार ने UK से मांगा पैसा
उत्तराखंड में रातभर कांपती रही धरती: उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
​रांची में छात्र आंदोलन आर-पार के मोड़ पर! तीसरी वार्ता भी बेनतीजा, JPSC के 3 सदस्यों का इस्तीफा; आज विधानसभा मार्च का ऐलान
Laptop Charging Tips: कार में लैपटॉप चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, कम हो सकती है बैटरी लाइफ
Exercise for Stress Relief: एक्सरसाइज से स्ट्रेस कैसे होता है कम? जानें रोज कितना वर्कआउट करना है फायदेमंद
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन को क्या दें गिफ्ट? ये उपहार माने जाते हैं शुभ और खास
2549 करोड़ के टेंडर में खेल: मुख्य सचिव की बैठक के बाद गुपचुप जोड़ी गई शर्त, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
आम लोगों को पानी जांचने की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, पांच संभागों में लैब का टेंडर अटका
कलाई की घड़ी में अटका बकाये का गणित और टेंडर में मोक्ष की तलाश
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी की मौत के बाद विभागीय जांच और बर्खास्तगी आदेश अवैध, पत्नी की अनुकंपा नियुक्ति पर 90 दिन में फैसला