दुर्ग में होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की दबिश से खुला संगठित सेक्स रैकेट, संचालक समेत तीन सलाखों के पीछे

दुर्ग में होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की दबिश से खुला संगठित सेक्स रैकेट, संचालक समेत तीन सलाखों के पीछे

दुर्ग। शहर में होटल कारोबार की आड़ लेकर चल रहे देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस बस स्टैंड के पास स्थित होटल छाया इन में हुई अचानक पुलिस रेड से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक, एक दलाल और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले की परतें खुलने के बाद पुलिस अब बड़े नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस महानिरीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा और थाना स्टाफ ने पूरी रणनीति के साथ होटल पर दबिश दी, ताकि किसी भी आरोपी को फरार होने का मौका न मिले।

जैसे ही पुलिस टीम होटल परिसर में दाखिल हुई, वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले, जिससे यह साफ हो गया कि होटल केवल ठहरने का स्थान नहीं, बल्कि देह व्यापार का अड्डा बन चुका था। जांच में सामने आया कि होटल संचालक की सीधी संलिप्तता से यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा था, जबकि दलाल ग्राहकों की व्यवस्था और युवतियों की आवाजाही का काम संभाल रहे थे।

Read More बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र घोटाला: 2018 से बिना एक्सटेंशन जमे बीपीएम की फाइल ओपन, रायपुर की टीम ने खंगाले 2000 पन्नों के दस्तावेज

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है, जिसे केस डायरी में शामिल किया गया है। छावनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को इस रैकेट के अन्य ठिकानों और इससे जुड़े लोगों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Read More जमानत के लिए अदालत की बजाय श्मशान में 'अर्जी', हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र-मंत्र करते एक पकड़ाया, तीन फरार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। होटल और लॉज की आड़ में चल रहे ऐसे नेटवर्क पर नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में इस तरह की और भी सख्त कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन को क्या दें गिफ्ट? ये उपहार माने जाते हैं शुभ और खास
2549 करोड़ के टेंडर में खेल: मुख्य सचिव की बैठक के बाद गुपचुप जोड़ी गई शर्त, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
आम लोगों को पानी जांचने की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, पांच संभागों में लैब का टेंडर अटका
कलाई की घड़ी में अटका बकाये का गणित और टेंडर में मोक्ष की तलाश
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी की मौत के बाद विभागीय जांच और बर्खास्तगी आदेश अवैध, पत्नी की अनुकंपा नियुक्ति पर 90 दिन में फैसला
बिलासपुर में शुरू हुआ जिले का पहला 'अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम', अब अंगूठा लगाते ही मिलेगा पूरा राशन
जेजेएम की सुस्त चाल और अफसरों की लेटलतीफी पर डिप्टी सीएम सख्त, 4 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस
25 करोड़ का फंड और 3 साल का इंतजार: नवा रायपुर की हाईटेक फूड-ड्रग लैब फाइलों में अटकी, सिर्फ 5 कर्मचारियों के भरोसे पूरे प्रदेश की टेस्टिंग
सीएम को भनक नहीं, अफसरों ने निकाला बीच का रास्ता; 600 शिक्षकों की पोस्टिंग अब डीईओ के भरोसे
वेगस अस्पताल: इलाज में लापरवाही से मरीज की जान गई, जांच रिपोर्ट के बाद संचालक और डॉक्टरों पर एफआईआर
जमानत के लिए अदालत की बजाय श्मशान में 'अर्जी', हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र-मंत्र करते एक पकड़ाया, तीन फरार