मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ED का शिकंजा, टीना अंबानी से पूछताछ के लिए भेजा जाएगा नया समन

मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ED का शिकंजा, टीना अंबानी से पूछताछ के लिए भेजा जाएगा नया समन

नई दिल्ली। रिलायंस समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच का दायरा और व्यापक कर दिया है। एजेंसी अब अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व फिल्म अभिनेत्री टीना अंबानी से पूछताछ की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, ED जल्द ही उन्हें नया समन जारी करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टीना अंबानी को सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया गया था, लेकिन वे निर्धारित समय पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं। इसके बाद ED ने दोबारा समन भेजने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी उनसे अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैनहट्टन में खरीदे गए एक लग्जरी कॉन्डोमिनियम से जुड़े मनी ट्रेल को लेकर सवाल कर सकती है। इस संपत्ति की खरीद में इस्तेमाल हुए फंड्स को लेकर ED को संदेह है, जिसकी कड़ियां कथित वित्तीय अनियमितताओं से जोड़ी जा रही हैं।

इस मामले में ED पहले ही रिलायंस कम्युनिकेशन के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद जांच ने रफ्तार पकड़ ली है और एजेंसी लगातार ADAG से जुड़े लेन-देन की परतें खोलने में जुटी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इसी कड़ी में अब परिवार और समूह से जुड़े अहम लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह मामला और गंभीर मोड़ ले सकता है, क्योंकि जांच एजेंसी विदेशों में निवेश और संपत्ति खरीद से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाल रही है।

Read More रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी