अमेरिका में बढ़ीं अदाणी की मुश्किलें, जांच और आरोपों की आंच से शेयरों में तेज गिरावट

अमेरिका में बढ़ीं अदाणी की मुश्किलें, जांच और आरोपों की आंच से शेयरों में तेज गिरावट

नई दिल्ली। गौतम अदाणी के लिए अमेरिका का मोर्चा लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (US SEC) से जुड़ा मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक नए आरोप ने अदाणी समूह की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। इस घटनाक्रम का सीधा असर शेयर बाजार में देखने को मिला, जहां अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में स्वीकार किया है कि वह वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद अमेरिका के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) के साथ संवाद कर रही है। इस खबर के सामने आते ही निवेशकों की चिंता बढ़ गई और कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान चार प्रतिशत से ज्यादा टूट गए।

दरअसल, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गौतम अदाणी पर अमेरिका में लगे कथित विदेशी रिश्वत से जुड़े आरोपों को हटवाने के लिए ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिकी एजेंसियां यह जांच कर रही थीं कि क्या अदाणी समूह से जुड़ी कंपनियों ने मुंद्रा पोर्ट के जरिए ईरान से एलपीजी के आयात में किसी तरह की भूमिका निभाई।

Read More साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब

इन आरोपों पर अदाणी समूह पहले ही कड़ा खंडन कर चुका है। समूह का कहना है कि उसने न तो किसी प्रतिबंधित व्यापार में हिस्सा लिया और न ही किसी नियम का उल्लंघन किया है। अदाणी एंटरप्राइजेज के अनुसार, OFAC से मिली जानकारी की मांग के जवाब में वह नियमित प्रक्रिया के तहत सहयोग कर रही है और इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं है।

Read More NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह

हालांकि बाजार ने इस सफाई को फिलहाल पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। मंगलवार को अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर जहां पहले करीब 1,800 रुपये के आसपास था, वहीं खबरों के असर से यह गिरकर 1,700 रुपये से नीचे तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान शेयरों में लगातार दबाव बना रहा, जिससे निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति देखी गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में चल रही जांच और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आ रहे आरोप अदाणी समूह के लिए अल्पकालिक तौर पर चुनौती बने रह सकते हैं। जब तक इन मामलों पर पूरी तरह स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक बाजार में अदाणी शेयरों में उतार-चढ़ाव बना रहना तय माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल