‘मुन्नाभैया’ का साउथ में धमाकेदार एंट्री: Ram Charan की ‘Peddi’ में ‘रामबुज्जी’ बन दिखे दमदार अंदाज में

‘मुन्नाभैया’ का साउथ में धमाकेदार एंट्री: Ram Charan की ‘Peddi’ में ‘रामबुज्जी’ बन दिखे दमदार अंदाज में

नई दिल्ली। Ram Charan की फिल्म Peddi को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म से एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। फिल्म में अभिनेता Divyendu Sharma का पहला लुक रिलीज किया गया है, जिसमें वह ‘रामबुज्जी’ के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। Mirzapur में ‘मुन्नाभैया’ के रोल से पहचान बनाने वाले दिव्येंदु का यह नया अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “Rambujji को Hi कहिए… GAME शुरू होने वाला है।”

फिल्म के मेकर्स लगातार नए पोस्टर और शूटिंग की झलकियां साझा कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। दिव्येंदु के फर्स्ट लुक में उनका रफ और इंटेंस अंदाज देखने को मिला, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। साथ ही मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा। वहीं फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून को रखा गया है और 4 जून 2026 को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।peddi-(1)-1778907122730

निर्देशक Buchi Babu Sana की इस पैन इंडिया फिल्म में Ram Charan लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ Janhvi Kapoor, Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu और Divyendu Sharma भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी देखने को मिलेगी।

Read More Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस

वृद्धि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी Peddi पहले से ही अपने बड़े स्टारकास्ट और शानदार पोस्टर्स को लेकर चर्चा में है। खास बात यह है कि फिल्म को नॉर्थ इंडिया में Jio Studios रिलीज करेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म साउथ और बॉलीवुड दर्शकों के बीच बड़ा कनेक्शन बनाने में सफल हो सकती है।

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी