उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

देहरादून। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से बाघों की मौत के बाद अब उत्तराखंड में भी वन विभाग और पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। राज्य सरकार ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया है। कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत बाघों की अधिक संख्या वाले 12 वन प्रभागों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खास तौर पर जंगलों से सटे गांवों और आबादी क्षेत्रों में पालतू एवं आवारा कुत्तों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

वन अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल उत्तराखंड में किसी भी बाघ या गुलदार में सीडीवी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। पिछले वन्यजीव आंकड़ों के मुताबिक राज्य में करीब 560 बाघ और 3,115 गुलदार मौजूद हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों के आसपास घूमने वाले संक्रमित कुत्ते इस वायरस के सबसे बड़े वाहक माने जाते हैं। यदि कोई बाघ या गुलदार संक्रमित कुत्ते का शिकार करता है, तो वायरस तेजी से वन्यजीवों में फैल सकता है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व में फील्ड स्टाफ को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की टीमें जंगलों के आसपास के क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं और पशुपालन विभाग के सहयोग से बड़े स्तर पर डॉग वैक्सीनेशन अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी वन्यजीव की संदिग्ध मौत या असामान्य व्यवहार की स्थिति में तत्काल मेडिकल जांच और सैंपलिंग की जाएगी। इसके साथ ही वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

Read More Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

विशेषज्ञों के मुताबिक कैनाइन डिस्टेंपर वायरस बेहद घातक माना जाता है, जो जानवरों के तंत्रिका तंत्र पर सीधा हमला करता है। संक्रमित जानवरों में तेज बुखार, आंख और नाक से पानी आना, लगातार खांसी, सुस्ती, शिकार करने में असमर्थता और असामान्य व्यवहार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते संक्रमण पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो यह उत्तराखंड के समृद्ध वन्यजीव तंत्र के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसी वजह से राज्यभर में निगरानी, वैक्सीनेशन और रेस्क्यू प्रोटोकॉल को और सख्त कर दिया गया है।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच