IPL 2026: मुस्ताफिजुर रहमान नहीं खेलेंगे आईपीएल, BCCI ने KKR को खिलाड़ी रिलीज करने के दिए निर्देश

IPL 2026: मुस्ताफिजुर रहमान नहीं खेलेंगे आईपीएल, BCCI ने KKR को खिलाड़ी रिलीज करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब आगामी आईपीएल सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया है कि वह मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। बोर्ड ने यह निर्णय मौजूदा परिस्थितियों और देश में बने हालात को ध्यान में रखते हुए लिया है।

मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ में खरीदे गए थे मुस्ताफिजुर
गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिसंबर में हुई आईपीएल मिनी नीलामी में मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में खरीदा था। हालांकि हाल के घटनाक्रमों के बाद उनके आईपीएल में खेलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

KKR को मिलेगा रिप्लेसमेंट का विकल्प
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि कोलकाता नाइट राइडर्स को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा, BCCI ने KKR से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा है। फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट के लिए आवेदन कर सकती है, जिसे मंजूरी दी जाएगी।”

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

BCCI पर बढ़ा था दबाव
सूत्रों के अनुसार मुस्ताफिजुर रहमान की आईपीएल भागीदारी को लेकर BCCI पर दबाव बन रहा था। यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं तक भी पहुंच गया था, जिसके बाद बोर्ड ने स्थिति की समीक्षा करते हुए यह फैसला लिया।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

IPL में लंबा अनुभव
मुस्ताफिजुर रहमान 2016 से अब तक आईपीएल के 8 सीजन खेल चुके हैं। हालांकि उन्होंने 2019 और 2020 में इस लीग में हिस्सा नहीं लिया था। अपनी स्लोअर गेंदों और डेथ ओवर की गेंदबाजी के लिए वे आईपीएल में एक प्रभावशाली गेंदबाज माने जाते रहे हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच