‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर विराम: सुप्रीम कोर्ट में मेकर्स का यू-टर्न, बदलेगा फिल्म का नाम

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर विराम: सुप्रीम कोर्ट में मेकर्स का यू-टर्न, बदलेगा फिल्म का नाम

नई दिल्ली: अभिनेता Manoj Bajpayee की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर उठा विवाद शांत होता नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माता-निर्देशक Neeraj Pandey ने स्पष्ट किया कि फिल्म का विवादित शीर्षक और उससे जुड़ा प्रचार-सामग्री वापस ले ली गई है। नया नाम अभी तय नहीं हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने टिप्पणी की थी कि किसी फिल्म का नाम समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाला नहीं होना चाहिए। अदालत ने कहा था कि संशोधित शीर्षक की जानकारी दिए बिना फिल्म को रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी। जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुयान की पीठ ने मेकर्स द्वारा दायर शपथपत्र को रिकॉर्ड पर लेते हुए उम्मीद जताई कि अब विवाद समाप्त हो जाएगा। साथ ही, कोर्ट ने सोशल मीडिया पर चल रहे अनावश्यक विवाद को भी शांत करने की अपील की।

मामला तब तूल पकड़ गया, जब 3 फरवरी 2026 को Netflix ने अपने 2026 के कंटेंट लाइनअप का ऐलान करते हुए इस फिल्म का टीजर जारी किया। शीर्षक को लेकर आपत्तियां उठीं और कुछ संगठनों ने इसे समुदाय विशेष के प्रति आपमानजनक बताया। विरोध प्रदर्शन हुए और मामला न्यायालय पहुंच गया।

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक कथित भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे विभाग में ‘पंडत’ उपनाम से जाना जाता है। हालांकि मेकर्स का कहना है कि यह एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन शीर्षक को लेकर असहमति ने कानूनी मोड़ ले लिया है।

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

आगे की राह
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और Central Board of Film Certification (CBFC) को भी नोटिस जारी कर संबंधित पहलुओं पर जवाब मांगा है। फिलहाल, टाइटल में बदलाव के बाद फिल्म की रिलीज प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है। 

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला