Income Tax Raid: अमरोहा स्थित आनंदा डेयरी प्लांट में तीसरे दिन भी जांच जारी, मोबाइल और दस्तावेज जब्त

Income Tax Raid: अमरोहा स्थित आनंदा डेयरी प्लांट में तीसरे दिन भी जांच जारी, मोबाइल और दस्तावेज जब्त

अमरोहा: मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी है। आज भी Income Tax Raid के तहत विभाग की टीम प्लांट परिसर में दस्तावेजों की गहन जांच करती नजर आई। इस दौरान प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

कड़ी निगरानी में प्लांट, जांच के बाद ही मिल रही एंट्री
आयकर विभाग की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों को भी पूरी तलाशी और जांच के बाद ही अंदर-बाहर आने की अनुमति दी जा रही है। प्लांट के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और पूरा परिसर प्रशासनिक निगरानी में है।

गुरुवार सुबह शुरू हुई थी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली और हरियाणा नंबर की करीब 8 गाड़ियों में सवार आयकर विभाग के अधिकारी आनंदा डेयरी प्लांट पहुंचे थे। प्लांट में प्रवेश करते ही अधिकारियों ने मुख्य गेट बंद करा दिया और इसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। टीम ने प्लांट से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, कंप्यूटर सिस्टम और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। वहीं, डेयरी की सुरक्षा में तैनात निजी गार्डों को हटाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Read More Rajasthan Crime News: क्रेशर विवाद में पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, लाठी-पत्थरों से हमले के बाद मचा हड़कंप

30 से 35 अधिकारियों की टीम, हर यूनिट की जांच
सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में 30 से 35 आयकर अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। टीम ने डेयरी के लेखा विभाग सहित सभी यूनिटों को अपने नियंत्रण में लेकर जांच शुरू की है। शिफ्ट समाप्त होने के बाद कर्मचारियों की तलाशी लेकर उन्हें बाहर भेजा गया, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई।

Read More LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश

अब तक नहीं हुआ आधिकारिक खुलासा
फिलहाल, आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह सर्वे वित्तीय लेन-देन और टैक्स से जुड़ी अनियमितताओं की जांच के लिए किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा