धनी ऐप के नाम पर देशभर में ठगी का जाल: सस्ते लोन का लालच देकर करोड़ों की ठगी, बिहार से सरगना समेत 5 गिरफ्तार

धनी ऐप के नाम पर देशभर में ठगी का जाल: सस्ते लोन का लालच देकर करोड़ों की ठगी, बिहार से सरगना समेत 5 गिरफ्तार

शेखपुरा: डिजिटल लोन के नाम पर देशभर में लोगों को ठगने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का बड़ा खुलासा शेखपुरा जिले में हुआ है। धनी ऐप जैसा फर्जी प्लेटफॉर्म बनाकर सस्ते ऋण का झांसा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिहार पुलिस की साइबर यूनिट ने सरगना समेत 5 ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय था और हर महीने लाखों रुपये की अवैध कमाई कर रहा था।

EOU और साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
यह कार्रवाई राज्य की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के सहयोग से की गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर 13 को छोड़ दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार स्मार्ट मोबाइल फोन, डिजिटल डेटा और अन्य ठोस सबूत बरामद किए गए हैं।

सामुदायिक भवन में चल रहा था ठगी का अड्डा
साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने आज को प्रेस वार्ता में बताया कि मंगलवार को बरबीघा थाना क्षेत्र के छबीलाठीका गांव स्थित एक सामुदायिक भवन पर छापेमारी की गई। यहीं से ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इस दौरान 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 आरोपी फरार हो गए, जिनकी पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। अभियान में साइबर थाना पुलिस, EOU और जिला विशेष अभियान बल की संयुक्त टीम शामिल थी।

Read More Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान

पुलिस के अनुसार, यह साइबर ठग गिरोह धनी ऐप के नाम से फर्जी प्लेटफॉर्म तैयार कर लोगों को कम ब्याज पर तुरंत लोन देने का लालच देता था। गिरोह के सदस्य फोन कॉल, मैसेज और ऑनलाइन माध्यमों से आम लोगों से संपर्क कर उन्हें भरोसे में लेते थे। लोन स्वीकृत करने से पहले प्रोसेसिंग फीस या कार्रवाई शुल्क के नाम पर पीड़ितों से अपने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। जैसे ही रकम मिल जाती, आरोपी फोन बंद कर देते या संपर्क पूरी तरह तोड़ देते, जिससे पीड़ित ठगी का शिकार हो जाते थे।

Read More IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में

पुलिस कार्रवाई में गिरोह के सरगना राजू कुमार सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पुष्पक कुमार, राजीव कुमार, अवनीश कुमार और मोहित कुमार शामिल हैं। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान सचिन कुमार और अभिषेक उर्फ चुन्नु पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी छबीलाठीका गांव के निवासी हैं और ठगी के इस संगठित नेटवर्क में उनकी सक्रिय भूमिका सामने आई है।

Tags:

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई