CG News: देसी शराब में कीड़ा! राजनांदगांव की सरकारी दुकान से निकले पौवे का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग कटघरे में

CG News: देसी शराब में कीड़ा! राजनांदगांव की सरकारी दुकान से निकले पौवे का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग कटघरे में

राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने आबकारी विभाग और सरकार की शराब नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में देशी शराब के पौवे के अंदर कीड़ा तैरता हुआ साफ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया है।

यह मामला कटली गांव स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान से खरीदी गई देशी शराब से जुड़ा बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि शराब खरीदने वाले व्यक्ति ने सेवन से पहले पौवे को ध्यान से देखा और उसमें कीड़ा नजर आने पर तुरंत वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

शराब तो ज़हर, ऊपर से कीड़े?
शराब सेवन वैसे ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है, लेकिन यदि उसमें इस तरह की गंदगी और कीड़े हों, तो यह सीधे तौर पर आम नागरिकों की जान से खिलवाड़ माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Read More Jhiram Ghati Case: 13 साल बाद आज आएगा इंसाफ का फैसला! 10 दोषियों की सजा पर NIA कोर्ट में सुनवाई, अभियोजन ने कोर्ट से मांगी फांसी

विधायक का हमला: शराबबंदी का वादा, गुणवत्ता पर चुप्पी
मामले को लेकर स्थानीय विधायक ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले शराबबंदी के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद शराब दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है, नई-नई शराब नीतियां लाई जा रही हैं, लेकिन शराब की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। विधायक ने आरोप लगाया कि “ऐसा लगता है कि सरकार चाहती है कि जनता नशे में डूबी रहे और विकास कार्य शून्य पर रहें। यह सुशासन नहीं, कुशासन है।”

Read More 48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज

आबकारी विभाग ने झाड़ा पल्ला
वहीं पूरे मामले पर डोंगरगढ़ आबकारी उपनिरीक्षक अनिल सिंह ने खुद को बचाते हुए कहा कि “वीडियो में दिख रहा बैकग्राउंड हमारी किसी भी शराब दुकान का नहीं है।” जब मीडिया ने सवाल किया कि बोतल पर लगे होलोग्राम और QR कोड से शराब की जानकारी निकाली जा सकती है, तो अधिकारी ने मीडिया को ही वायरल वीडियो में दिख रही बोतल लेकर आने की सलाह दे दी, जिससे विभाग की गंभीरता पर और सवाल खड़े हो गए।

पहले भी विवादों में रहा आबकारी विभाग
यह कोई पहला मामला नहीं है जब डोंगरगढ़ आबकारी विभाग विवादों में घिरा हो। इससे पहले ग्राम करवारी में मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप डंप किए जाने के मामले में कार्रवाई न होने पर तत्कालीन प्रभारी अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है।

अब सवालों के घेरे में अधिकारी
अब एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? क्या आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मामले को गंभीरता से लिया जाएगा? या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा? फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने आबकारी विभाग और सरकार दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

Tags:

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई