राजिम कुंभ कल्प में बवाल! नशे में गाली-गलौज करता युवक कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भेजा जेल

राजिम कुंभ कल्प में बवाल! नशे में गाली-गलौज करता युवक कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भेजा जेल

गरियाबंद/राजिम। आस्था, शांति और भाईचारे के प्रतीक राजिम कुंभ कल्प में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का नशे की हालत में गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, 01 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे कुंभ मेला क्षेत्र के चौबेबंधा मैदान में नयापारा निवासी अजय तिवारी शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक रूप से श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करने लगा। आरोपी के इस शर्मनाक कृत्य से मेला क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी की हरकतों का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही आमजन और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी।

Read More शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

वायरल वीडियो और लिखित शिकायत के आधार पर ठाकुरपारा निवासी शुभम शर्मा द्वारा थाना राजिम में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही राजिम पुलिस हरकत में आई और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Read More जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राजिम जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन में नशाखोरी, गाली-गलौज और असामाजिक व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने साफ कहा कि कानून का डंडा हर उस व्यक्ति पर चलना चाहिए जो धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करे।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्पष्ट किया है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश