रिहायशी मकान बना देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

रिहायशी मकान बना देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। शहर के शिवा नगर इलाके में चल रहे अवैध देह व्यापार का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर एक पुरुष और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जो मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक निजी मकान में लंबे समय से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पीटा एक्ट के प्रावधानों के तहत पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेरकर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मकान के भीतर आरोपी राहूल कुमार यादव, उसकी महिला साथी और अनैतिक कार्य के लिए लाई गई दो महिलाएं मौजूद पाई गईं।

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

तलाशी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन और 2000 नकद जब्त किए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अवैध देह व्यापार कराने और उससे आर्थिक लाभ अर्जित करने की बात स्वीकार की है।

Read More अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 40/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए    ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार