तिल्दा में लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आए दो रेलवे कर्मचारी, एक नियमित और एक ठेका कर्मी की मौके पर ही मौत

तिल्दा में लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आए दो रेलवे कर्मचारी, एक नियमित और एक ठेका कर्मी की मौके पर ही मौत

तिल्दा-नेवरा। रायपुर  के तिल्दा-नेवरा में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। बैकुंठ पुलिया के पास डाउन मिडिल लाइन पर काम के दौरान लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक रेलवे का नियमित कर्मचारी लाला राम बंजारे और दूसरा ठेका कर्मी मोहन लाल साहू शामिल है। तेज रफ्तार ट्रेन ने दोनों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और मौके पर ही उनके चिथड़े उड़ गए।

काम के दौरान काल बनी रफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक 55 साल के लाला राम बंजारे रेलवे में पक्के कर्मचारी थे और 26 साल का मोहन लाल साहू ठेके पर काम कर रहा था। दोनों मंगलवार को ट्रैक के पास अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस इतनी रफ्तार में थी कि जब तक दोनों ट्रैक से हट पाते, ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई।

Read More Jagdalpur Rain News: मूसलाधार बारिश में डूबा जगदलपुर, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी; ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

पुलिस और रेलवे की जांच शुरू

Read More आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान

हादसे की खबर मिलते ही तिल्दा पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि जब ट्रैक पर काम चल रहा था, तो क्या ट्रेन को कोई सिग्नल या सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया था या नहीं। जांच में ड्यूटी रिकॉर्ड और रेलवे के सुरक्षा नियमों की भी बारीकी से जांच होगी।

उजड़ गए दो परिवार, पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। एक तरफ 55 साल के लाला राम थे जो अपनी सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच रहे थे, वहीं दूसरी तरफ महज 26 साल का युवा मोहन लाल था जिसका पूरा भविष्य सामने था। अस्पताल में जब शवों का पोस्टमार्टम हुआ, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि रेलवे ट्रैक पर काम करने वालों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जाते।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। रेलवे सूत्रों का कहना है कि यह जांच का विषय है कि हादसे के वक्त वहां क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाया गया था। फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन दोनों अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

 

Tags:

Latest News

Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश
West Bengal Politics: TMC के नाम-चिह्न पर EC का बड़ा फैसला, दोनों गुटों को चुनना होगा नया नाम-सिंबल; उपचुनाव से पहले बदला पूरा समीकरण
CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख