लखनऊ में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, JE को पीटा, पालतू कुत्तों से भी कराया हमला

लखनऊ में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, JE को पीटा, पालतू कुत्तों से भी कराया हमला

लखनऊ। लखनऊ में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकीपुरम इलाके में छापेमारी के दौरान आरोपियों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, जूनियर इंजीनियर (JE) अशोक कुमार पर पालतू कुत्ते छोड़ दिए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग राजधानी में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार शाम जानकीपुरम जोन की टीम नहर रोड स्थित एक परिसर में जांच करने पहुंची थी। टीम को यहां अवैध बिजली कनेक्शन और चोरी की सूचना मिली थी। जांच शुरू होते ही वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

आरोप है कि अजय दीक्षित और उसके साथियों ने JE अशोक कुमार व अन्य कर्मचारियों को घेर लिया। पहले गाली-गलौज की गई, फिर जेई के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने उन्हें घसीटते हुए परिसर के अंदर ले जाकर बेलचे से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद पालतू कुत्तों को टीम पर छोड़ दिया गया, जिन्होंने JE को कई जगह काट लिया।

Read More Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी

हमले के दौरान आरोपियों ने विभागीय कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। किसी तरह जान बचाकर टीम वहां से निकली और देर रात जानकीपुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, हमला और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

उधर, इसी दिन चौपटिया की तंबाकू मंडी इलाके में भी बिजली चेकिंग करने गई टीम पर हमला हुआ। यहां अवैध कटिया हटाने के दौरान भीड़ ने विभागीय कर्मचारियों के साथ मारपीट की और सरकारी फाइलें फाड़ दीं। दोनों घटनाओं के बाद बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता