सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: पति को घर खर्च का हिसाब पूछना नहीं माना जाएगा क्रूरता, FIR की रद्द

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: पति को घर खर्च का हिसाब पूछना नहीं माना जाएगा क्रूरता, FIR की रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि कोई पति अपनी पत्नी से घर के सभी खर्चों का हिसाब रखने के लिए एक्सेल शीट बनाने को कहता है, तो इसे क्रूरता नहीं माना जा सकता और इसके आधार पर आपराधिक कार्रवाई नहीं की जा सकती। सर्वोच्च न्यायालय ने इस दौरान पत्नी द्वारा पति के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करते हुए यह स्पष्ट किया कि शादी में रोज़मर्रा की छोटी-मोटी बातें आपराधिक कार्यवाही का आधार नहीं बन सकतीं।

मामला और कोर्ट का रुख
जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि अदालतों को वैवाहिक शिकायतों से निपटते समय बहुत सावधान रहना चाहिए और व्यावहारिक वास्तविकताओं पर विचार करना चाहिए। बेंच ने कहा कि इस मामले में पति पर आरोप है कि उन्होंने पत्नी को सभी खर्चों की एक्सेल शीट बनाने के लिए मजबूर किया।

हालांकि, अदालत ने माना कि यदि इसे सच मान भी लिया जाए, तो यह क्रूरता की श्रेणी में नहीं आता, खासकर जब कोई ठोस मानसिक या शारीरिक नुकसान न हुआ हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि घरों में पुरुषों का वित्तीय और आर्थिक दबदबा भारतीय समाज की एक वास्तविकता हो सकती है, लेकिन इसे FIR दर्ज करने या मुकदमा चलाने का आधार नहीं बनाया जा सकता।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

पति की दलील को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया
अदालत ने पति की ओर से पेश वकील प्रभजीत जौहर की दलील को स्वीकार किया, जिसमें कहा गया कि FIR में आरोप अस्पष्ट और सामान्य हैं, और उत्पीड़न की किसी खास घटना के प्रमाण नहीं हैं। बेंच ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून का दुरुपयोग रोकना और आरोपों की विवेकपूर्ण जांच करना आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि इस मामले में लगाए गए आरोप शादी की रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातें दर्शाते हैं और इन्हें किसी भी तरह से क्रूरता के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच